Prayagraj Weather News: तेज धूप और उमस ने बढ़ाई परेशान, अगले दो दिन में बदलेगा मौसम और होगी बारिश

Prayagraj Weather News सोमवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक-दो दिन में मौसम फिर बदलेगा और बादल बारिश करेंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 04:05 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 04:05 PM (IST)
Prayagraj Weather News: तेज धूप और उमस ने बढ़ाई परेशान, अगले दो दिन में बदलेगा मौसम और होगी बारिश
आसमान में बादल गायब होने से सूर्य की तल्‍खी बढ़ गई है। हालांकि फिर मौसम के बदलने का अनुमान है।

प्रयागराज, जेएनएन। आसमान से बादल गायब हैं। सूर्य की तल्‍ख किरणें परेशान कर रही हैं। उसम इतनी की पूछिए मत। जी हां, पिछले दो दिनों से प्रयागराज में मौसम का यही हाल है। तमतमाए सूर्य को देखकर उमस का अंदाजा लगाया जा सकता है। दोपहर में सड़काें पर निकलना भी आसान नहीं है। हालांकि मौसम विभाग का भी पूर्वानुमान देखिए। अगले दो दिन में मौसम अचानक बदलेगा और फिर आसमान में बादलों का साम्राज्‍य नजर आएगा।

फिलहाल पिछले दो दिनों से मौसम तल्‍ख हो गया है। इसके पहले तो यह हाल था कि आसमान में बादलों का साम्राज्‍य कायम था और झमाझम बारिश हो रही थी। मौसम सुहावना होेने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली थी। सूर्य बादलाें की आगोश में था इसलिए तापमान में भी कमी आ गई थी। बारिश भी इतनी हुई थी कि सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया था।

रविवार से मौसम बदला और आसमान से बादलों का वर्चस्‍व समाप्‍त हो गया और सुबह से ही सूर्य की तल्‍ख किरणें परेशान करने लगीं। सोमवार की सुबह से भी यही हाल है। दोपहर में तो चिलचिलाती धूप ने उमस को और भी बढ़ा दिया है। इससे तापमान में भी वृद्धि नजर आने लगी है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को बढ़कर 34.1 डिग्री पर पहुंच गया था। शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को बढ़कर यह 25.6 डिग्री हो गया था।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में मौसम में उतार-चढ़ाव दिखाई देगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. शैलेंद्र राय का कहना है कि एक-दो दिन में अचानक मौसम में बदलाव दिखाई देगा। बारिश होने की संभावना है। हालांकि बारिश हल्की ही होगी।

chat bot
आपका साथी