Prayagraj Weather News: बादल गायब हैं व उमस तेज है, फिर बदलेगा मौसम और बारिश भी होगी

Prayagraj Weather News इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. शैलेंद्र राय का कहना है कि अभी दो दिन तक बारिश होने की पूरी संभावना है। उन्‍होंने यह भी कहा कि बारिश बहुत अधिक या लगातार नहीं होगी। बादल होने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 10:07 AM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 10:07 AM (IST)
Prayagraj Weather News: बादल गायब हैं व उमस तेज है, फिर बदलेगा मौसम और बारिश भी होगी
सूरज ने तरेरी आंखें तो बादल कमजोर पड़ गए हैं। हालांकि मौसम विज्ञानी ने अभी बारिश की संभावना जताई है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को चौका रखा है। शनिवार को सुबह झमाझम बारिश होने पर ऐसा लग रहा था कि अगले दो-तीन दिन उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि उसके अगले ही दिन सूरज ने आंखें तरेर लीं। आज भी सुबह से मौसम एकदम साफ है यानी आसमान पर बदल नहीं नजर आ रहे हैं। उमस भी बढ़ी है। ऐसे में एक तरफ जहां अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, वहीं दूरी तरफ काले बादल कमजोर पड़ गए। मौसम विज्ञान की मानें तो अचानक बारिश होने की पूरी संभावना है।

अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी

शनिवार को बारिश होने पर दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं रविवार को पूरे दिन तेज धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 36 डिग्री डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि बादलों और सूर्य में लुकाछिपी भी रही लेकिन उमस बढ़ गई। वहीं कल के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा, जबकि शनिवार को यह 23.2 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार यानी आज अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री रहा।

मौसम विज्ञानी बोले बारिश की संभावना व उमस भी रहेगी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. शैलेंद्र राय का कहना है कि अभी दो दिन तक बारिश होने की पूरी संभावना है। उन्‍होंने यह भी कहा कि बारिश बहुत अधिक या लगातार नहीं होगी। बादल होने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

सितंबर माह में भी हो रही रिकार्ड बारिश

इस बार अच्छा मानसून आने के कारण सितंबर माह भी अच्छी बारिश हो रही है। उत्तर भारत के कई शहरों में झमाझम बारिश से सितंबर माह में भी सड़कें लबालब हो चुकी हैं। दो दिन पहले जब प्रयागराज में बारिश हुई थी तो कई इलाकों में जलभराव हो गया था। मौसम विभाग के अनुसार एक घंटे में 2.1 मिलीमीटर बारिश हुई थी। सितंबर माह में ऐसी बारिश कम होती है। चौराहों पर भी पानी लग गया था। जलभराव होने के कारण लोगों को आने-जाने में मुश्किल का सामना करना पड़ा था।

chat bot
आपका साथी