Prayagraj Weather News: आसमान में हल्‍के बादल छाए हैं, ​​​​​आज भी बारिश की है संभावना

Prayagraj Weather News इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. शैलेंद्र राय का कहना है कि मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है। उसके बाद मौसम खुलेगा। वैसे भी सोमवार की रात में भी बारिश हुई थी। सुबह से आसमान पर हल्‍के बादल छाए हुए हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 09:37 AM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 09:37 AM (IST)
Prayagraj Weather News: आसमान में हल्‍के बादल छाए हैं, ​​​​​आज भी बारिश की है संभावना
बारिश की आज भी प्रयागराज में संभावना मौसम विज्ञानी ने जताई है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। मानसून वापसी की ओर है। जाते-जाते मानसूनी बारिश ने प्रयागराज के लोगों को भिगो दिया। इस बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और उमस का नामोनिशान नहीं है। सोमवार की दोपहर बाद से मौसम ने अचानक करवट ली। मंगलवार की सुबह आसमान पर हल्‍के बादल छाए रहे। हालांकि मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है।

कल से मौसम खुलने की संभावना है

सोमवार को जब बारिश हुई तो शहर पश्चिमी के लोगों को झूमने का मौका मिल गया। सड़कों पर जलभराव हो गया। शहर उत्तरी और शहर दक्षिणी के लोगों को हल्की बारिश से ही संतोष करना पड़ा। रात में भी रुक रुककर बारिश हुई। इससे मौसम में तल्‍खी नहीं है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी इंद्र देवता प्रसन्न हो सकते हैं। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच बारिश हो सकती है। बुधवार से मौसम खुल सकता है।

बारिश का दिखा असर

रविवार को हुई झमाझम बारिश का असर भी दिखा। शहर पश्चिमी क्षेत्र में बारिश का अधिक प्रभाव दिखाई दिया। वहां पर सड़कों पर भी जलभराव हो गया। शहर उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्र यानी सिविल लाइंस, तेलियरगंज और पुराने शहर की तरह हल्की बारिश हुई।

जानें आज का तापमान

बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि कल से आज का तापमान कुछ अधिक है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तपमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सोमवार को 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री था, सोमवार को यह 27.9 डिग्री हो गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. शैलेंद्र राय का कहना है कि मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है। उसके बाद मौसम खुलेगा।

दो मिलीमीटर से ज्यादा बारिश

सितंबर माह में अभी तक जब भी बारिश हुई है तो दो मिलीमीटर से अधिक हुई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अभी ऐसी ही अच्छी बारिश होने की संभावना है। जब भी बारिश होगी तो लगातार नहीं होगी।

chat bot
आपका साथी