Prayagraj Weather Forecast: वातावरण में नमी खत्‍म होने से उमस बरकरार, अगले दो दिनों तक बारिश के आसार नहीं

Prayagraj Weather Forecast मंगलवार की सुबह आसमान में हल्‍के बादल थे। वहीं सूर्य की तल्‍ख किरणें भी अपना असर दिखा रही हैं। सुबह से ही गर्मी और उमस का वर्चस्‍व कायम है। लोग बेहाल हैं। फिलहाल बारिश के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 13 Jul 2021 10:00 AM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 10:00 AM (IST)
Prayagraj Weather Forecast: वातावरण में नमी खत्‍म होने से उमस बरकरार, अगले दो दिनों तक बारिश के आसार नहीं
हल्‍के बादल सूर्य की गर्मी को नहीं रोक पा रहे हैं। इससे उमस बढ़ने से लोग बेहाल हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। आसमान में हल्‍के बादल सूर्य की गर्मी को नहीं रोक पा रहे हैं। पिछले दो दिनों से मौसम तल्‍ख है। उमस भरी गर्मी ने प्रयागराज के लोगों को परेशान कर रखा है। सभी आसमान की ओर बारिश की आस लगाए हैं। किसानों को अपनी फसल की चिंता हो रही है। बारिश न होने से फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। फिलहाल अगले दो दिनों तक बारिश के आसार नहीं नजर आ रहे हैं।

किसानों को भी बारिश की आस

रविवार को हुई झमाझम बारिश को देख शहरवासी और किसान खुश थे कि अब कुछ दिन तक तो बारिश होगी ही। बारिश होने के बाद रात का पारा गिरने के कारण लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली थी। हालांकि दूसरे दिन ही उन्‍हें मायूस भी होना पड़ा। जाे घने और काले बादल रविवार को आसमान में छाए थे, सोमवार को गायब थे। कड़ाके की धूप होने के कारण वायुमंडल की नमी खत्म हो गई है। इसकी वजह से उमस बनी हुई है। उमस के कारण लोगों के दिन का चैन और रात की नींद भी उड़ी है।

तल्‍ख धूप से लोग परेशान

मंगलवार की सुबह आसमान में हल्‍के बादल थे। वहीं सूर्य की तल्‍ख किरणें भी अपना असर दिखा रही हैं। सुबह से ही गर्मी और उमस का वर्चस्‍व कायम है। लोग बेहाल हैं। जानकारों की मानें तो मौसम के जो हालात हैं, उसे देखकर फिलहाल बारिश के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। इससे गर्मी और उमस में बढ़ोतरी के आसार हैं।

मौसम विभाग ने यह कहा

उमस के कारण कूलर और पंखे जवाब दे गए हैं। वहीं बिजली भी खूब रुला रही है। सिर्फ एसी से ही लोगों को कुछ राहत मिल रही है। हवा का रुख बदलने के कारण आसमान से बादल भी छट गए हैं। सोमवार को अधिकतम पारा चढ़कर 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 28.6 डिग्री सेल्सियस हो गया था। मौसम विभाग की मानें तो अभी एक-दो दिन तक मौसम इसी तरह बने रहने के आसार हैं।

chat bot
आपका साथी