GST: कपड़े व फुटवियर पर टैक्स में बढ़ोतरी का प्रयागराज के व्यापारियों ने किया विरोध

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री रमेश केसरवानी ने कहा कि अभी कपड़े एवं फुटवियर पर पांच प्रतिशत जीएसटी है। एक जनवरी से बढ़कर 12 प्रतिशत हो जाएगा। केंद्र सरकार से इस पर फिर से विचार करने की मांग की गई।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 07:05 AM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 07:14 AM (IST)
GST: कपड़े व फुटवियर पर टैक्स में बढ़ोतरी का प्रयागराज के व्यापारियों ने किया विरोध
कपड़े व फुटवियर पर टैक्स वृद्धि का व्यापारियों ने विरोध किया है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। कपड़े व फुटवियर पर टैक्स वृद्धि का व्यापारियों ने विरोध किया है। रविवार को संगठन कार्यालय में बैठक कर व्यापारियों ने टैक्स वृद्धि पर दोबारा विचार करने का आग्रह प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री एवं वाणिज्य मंत्री से की। बढ़े टैक्स को वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

जीएसटी की बढ़ी दरें की गई अधिसूचित, एक जनवरी से होंगी प्रभावी

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल, अखिल भारतीय महिला व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सेवा शुल्क बोर्ड ने कपड़े व फुटवियर पर जीएसटी की बढ़ी दरों को अधिसूचित कर दिया है। यह दरें एक जनवरी 2022 से प्रभावी होंगी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री रमेश केसरवानी ने कहा कि अभी कपड़े एवं फुटवियर पर पांच प्रतिशत जीएसटी है। एक जनवरी से बढ़कर 12 प्रतिशत हो जाएगा। केंद्र सरकार से इस पर फिर से विचार करने की मांग की गई। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जयसवाल, उपाध्यक्ष गोपाल केसरी, यमुनापार के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश केसरी, महामंत्री शंकरलाल केसरवानी, गंगापार के अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी, महामंत्री लाल चंद केसरवानी, रूपाली अवस्थी आदि उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी