MBBS में दाखिले के नाम पर ठगी, आरोपितों को रिमांड पर लेगी प्रयागराज पुलिस तो खुलेंगे कई राज

प्रतापगढ़ के रहने वाले सुरेंद्र यादव की पुत्री एलनगंज में अपने मौसा के घर रहकर मेडिकल परीक्षा की तैयारी करती है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में दाखिला कराने के नाम पर उसे और उसके पिता को झांसा देकर 17 लाख रुपये ऐंठ लिए गए थे।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 06:50 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 06:50 AM (IST)
MBBS में दाखिले के नाम पर ठगी, आरोपितों को रिमांड पर लेगी प्रयागराज पुलिस तो खुलेंगे कई राज
ठगी के आरोपितों के साथ कई कर्मचारियों की भी मिलीभगत की आशंका

प्रयागराज, जेएनएन। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में एमबीबीएस में दाखिला कराने के नाम पर एक छात्रा से हुई 17 लाख की ठगी के मामले में पुलिस टीम नोएडा पहुंच गई है। ठगों के बारे में सभी जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय पुलिस की मदद से सभी आरोपितों को रिमांड पर लेने की तैयारी है। पुलिस को आशंका है कि इस पूरे खेल में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं। हालांकि, आरोपितों से पूछताछ के बाद ही यह साफ होगा।

नोएडा पहुंची पुलिस ठगों की कुंडली खंगालने में जुटी

प्रतापगढ़ के रहने वाले सुरेंद्र यादव की पुत्री एलनगंज में अपने मौसा के घर रहकर मेडिकल परीक्षा की तैयारी करती है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में दाखिला कराने के नाम पर उसे और उसके पिता को झांसा देकर 17 लाख रुपये ऐंठ लिए गए थे। कोतवाली पुलिस ने तानी, पंकज कुमार, सचिन सिंह, आदर्श सिंह व डा. ज्ञानेंद्र सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। ये सभी नोएडा से गिरोह का संचालन करते हैं। कई लोगों को यह गिरोह ठग चुका है। इसमें तानी, पंकज कुमार, आदर्श सिंह व डा. ज्ञानेंद्र को नोएडा पुलिस पहले ही किसी धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि, इन सभी की गिरफ्तारी छात्रा से धोखाधड़ी की घटना के बाद हुई थी। जबकि सचिन सिंह का अभी कुछ पता नहीं है।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली

रविवार को नोएडा पुलिस पुलिस टीम ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। इन सभी ने धोखाधड़ी की कितनी वारदातें की हैं, इस बारे में भी पूछा। अब पुलिस इन सभी को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक आरोपितों को रिमांड पर लेने के बाद पुलिस टीम सभी को यहां ले आएगी। छात्रा से की गई धोखाधड़ी के बाबत जानकारी लेगी। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में छात्रा की काउंसलिंग कैसे करा दी थी और इसमें किन-किन लोगों की मिलीभगत है, इसे भी पूछा जाएगा।

chat bot
आपका साथी