मुठभेड़ में गोली लगने के बाद पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर ऋषि भारतीय के साथियों को खोज रही प्रयागराज पुलिस

ऋषि भारतीय ने पूरा एक गिरोह बना रखा था। इसमें जिले के कई बदमाशों के साथ ही प्रतापगढ़ जनपद के भी दो बदमाश शामिल थे। ये लूट छिनैती जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। इन सभी के खिलाफ जिले के साथ प्रतापगढ़ जनपद के दो थानों में मुकदमा दर्ज है

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 12:09 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 12:09 PM (IST)
मुठभेड़ में गोली लगने के बाद पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर ऋषि भारतीय के साथियों को खोज रही प्रयागराज पुलिस
ऋषि भारतीय के साथियों की तलाश में बुधवार देर रात और गुरुवार सुबह कई जगह छापेमारी की गई।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। जनपद में झूंसी क्षेत्र के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर ऋषि भारतीय के साथियों की तलाश में बुधवार देर रात और गुरुवार सुबह कई जगह छापेमारी की गई। प्रतापगढ़ जनपद की पुलिस से भी मदद मांगी गई। हालांकि उसका कोई साथी पकड़ में नहीं आया। सभी घर से फरार थे। पुलिस ने उनके घरवालों से पूछताछ की, लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। पुलिस ने फरार बदमाशों के कुछ करीबियों से पूछताछ की तो कुछ सुराग हाथ लगा है, जिस पर पुलिस ने काम शुरू कर दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हिस्ट्रीशीटर ऋषि भारतीय के साथियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

गिरोह बनाकर करते थे वारदात

ऋषि भारतीय ने पूरा एक गिरोह बना रखा था। इसमें जिले के कई बदमाशों के साथ ही प्रतापगढ़ जनपद के भी दो बदमाश शामिल थे। ये लूट, छिनैती जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। इन सभी के खिलाफ जिले के साथ ही प्रतापगढ़ जनपद के दो थानों में मुकदमा दर्ज है। इन सभी का नाम पुलिस को पता चला है, जिनकी अब सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

उतरांव में मुठभेड़ में किया था गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर ऋषि भारतीय को उतरांव पुलिस ने दो दिन पहले एकडला पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था। उसने बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश की थी। पुलिस ने उसे पकडऩे की कोशिश की तो उसने देशी पिस्टल से फायरिंग कर दी थी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी थी और वह घायल हो गया था। उस पर जनपद के विभिन्न थानों में 21 मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या, हत्या की कोशिश, लूट आदि के मामले हैं। गैंगस्टर के तहत भी उस पर कार्रवाई हुई है। झूंसी थाने का वह हिस्ट्रीशीटर है।

chat bot
आपका साथी