...जब अंबेडकर नगर के रहने वाले छोटू और प्रदीप का पता लगाने में प्रयागराज पुलिस काे छूटा पसीना

नैनी जेल जाने के बाद छोटू और प्रदीप ने कुछ माह बाद ही जमानत करा ली थी। इसके बाद वे यहां से गायब हो गए थे। धूमनगंज पुलिस को आदेश दिया गया कि लूट के मामले में दोनों का बयान दर्ज करना है जिस पर उनकी तलाश शुरू की गई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:01 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:01 AM (IST)
...जब अंबेडकर नगर के रहने वाले छोटू और प्रदीप का पता लगाने में प्रयागराज पुलिस काे छूटा पसीना
अंबेडकर नगर निवासी शातिर बदमाश छोटू और प्रदीप का बयान दर्ज में पुलिस परेशान हुई।

प्रयागराज, जेएनएन। अंबेडकर नगर के रहने वाले शातिर बदमाश छोटू और प्रदीप का बयान दर्ज करने को लेकर पुलिस का पसीना छूट गया। दोनों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस काफी समय तक परेशान रही। हालांकि, तमाम कवायद के बाद दोनों का पता चला। बताया गया कि इस समय वह अहमदाबाद जेल में बंद हैं। वहां उन लोगों ने अपने साथियों के साथ डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।

वर्ष 2019 में लूट की वारदात कर फैला दी थी सनसनी

छोटू और प्रदीप अपने जनपद में कोई वारदात नहीं करते थे। वह दूसरे जनपद या राज्य में जाकर आपराधिक घटनाएं करते और फरार हो जाते। इससे पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाती थी। वर्ष 2019 में धूमनगंज क्षेत्र में सरेआम तमंचे के जोर पर लूट की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी थी। हालांकि, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। धूमनगंज से कचहरी ले जाते समय छोटू ने पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश की थी। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ना चाहा तो वह भिड़ गया था और धक्का देकर भागा था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए उसके पैर में गोली मारी थी।

कुछ ही समय बाद करा ली थी जमानत

नैनी जेल जाने के बाद छोटू और प्रदीप ने कुछ माह बाद ही जमानत करा ली थी। इसके बाद वे यहां से गायब हो गए थे। इधर धूमनगंज पुलिस को आदेश दिया गया कि लूट के मामले में दोनों का बयान दर्ज करना है, जिस पर उनकी तलाश शुरू की गई। उनके पते को खंगाला गया। अंबेडकर नगर टीम भेजी गई। हालांकि घर पर कोई नहीं मिला। पुलिस ने कई और लोगों से उनके बारे में पूछा तब जाकर पता चला कि दोनों अहमदाबाद जेल में बंद हैं। इसके बाद धूमनगंज इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा रविवार को अहमदाबाद गए और सोमवार को वहां की जेल में जाकर दोनों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया।

chat bot
आपका साथी