पत्नी की हत्या और उसके प्रेमी को मरणासन्न कर फरार टैक्सी चालक को Prayagraj पुलिस ने किया गिरफ्तार, साथ देख किया था हमला

घटना 21 जनवरी की है। टैक्सी चलाकर गजराज पत्नी और पांच बच्चों के साथ गुजारा कर रहा था। इधर करीब साल भर से उसकी पत्नी और चित्रकूट में मऊ इलाके के सूरज के बीच नजदीकी रिश्ते बन गए थे। सूरज अक्सर गजराज की पत्नी आरती से मिलने आने लगा था।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 05:48 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 05:48 PM (IST)
पत्नी की हत्या और उसके प्रेमी को मरणासन्न कर फरार टैक्सी चालक को Prayagraj पुलिस ने किया गिरफ्तार, साथ देख किया था हमला
वह अपने बेसहारा हुए बच्चों से मिलने आया था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

प्रयागराज, जेएनएन। तीन रोज पहले बारा के टिकरी कला गांव में सब्बल मारकर पत्नी की हत्या और उसके प्रेमी को मरणासन्न करने के बाद से फरार व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह अपने बेसहारा हुए बच्चों से मिलने आया था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। 

साल भर से था नजदीकी रिश्ता 

यह घटना 21 जनवरी की भोर की है। टैक्सी चलाकर गजराज पत्नी आरती और पांच बच्चों के साथ गुजारा कर रहा था। इधर करीब साल भर से उसकी पत्नी और चित्रकूट में मऊ इलाके के सूरज के बीच नजदीकी रिश्ते बन गए थे। सूरज अक्सर गजराज की पत्नी आरती से मिलने आने लगा था। घटना के तीन-चार दिन पहले भी सूरज आकर आरती के घर में ठहरा था जबकि गजराज को यह पसंद नहीं था। उसने पहले भी ऐतराज किया था लेकिन आरती और सूरज मिलते-जुलते रहे। ऐसे में गजराज के भीतर गुस्सा बढ़ता जा रहा था।

भोर में आया घर तो साथ देख बौखला गया गजराज

20 जनवरी की रात गजराज घर से कहीं चला गया था। वह भोर में लौटा तो कमरे के बाहर बरामदे में पत्नी आरती और सूरज को साथ देख वह बौखला गया। उसने पास पड़ा सब्बल उठाकर आरती और सूरज पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। उन दोनों को मरणासन्न करने के बाद वह गजराज घर से भाग गया। सुबह बेटे-बेटियों ने उन दोनों को लहूलुहान पड़ा देखा तो शोर मचाया। पड़ोसी आए और पुलिस पहुंची। उन दोनों को शहर में एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ घंटे बाद आरती ने दम तोड़ दिया। सूरज का इलाज जारी है। आरती की मां ने गजराज के खिलाफ केस लिखाया था।  रविवार सुबह अभियुक्त गजराज सिंह को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल बरामद किया गया। 

chat bot
आपका साथी