महिला से लूट के बाद शातिरों की तस्‍वीर सीसीटीवी में कैद हुई, अंतरजनपदीय गैंग का हुआ राजफाश Prayagraj News

जीटीवी नगर की रहने वाली सुषमा का मंगलसूत्र छीनने के बाद उनके स्वजनों ने बदमाशों की तलाश में जमकर पुलिस की मदद की। घरवालों ने घटनास्थल से लेकर कुछ दूरी तक लगे सीसीटीवी फुटेज को निकाल लिया। इसे पुलिस को सौंपा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:54 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:54 AM (IST)
महिला से लूट के बाद शातिरों की तस्‍वीर सीसीटीवी में कैद हुई, अंतरजनपदीय गैंग का हुआ राजफाश Prayagraj News
सीसीटीवी और सर्विलांस सेल की मदद से टप्‍पेबाजों का गैंग पुलिस के हाथ आया।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज शहर में करेली पुलिस और एसओजी ने अंतरजनपदीय टप्पेबाजाें के गैंग काे पकड़ने के लिए जबरदस्त मेहनत की। ताबड़तोड़ हो रही टप्पेबाजी की वारदातें कौन कर रहा है, वे कहां के अपराधी हैं। इस तरह के तमाम सवाल पुलिस के सामने थे। करेली के जीटीवी नगर में चार दिन पहले महिला का मंगलसूत्र छीनने के बाद बदमाशों के बारे में पुलिस को अहम जानकारी मिल गई। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई बदमाशों की तस्वीर और सर्विलांस सेल की मदद से उसने पूरे गिरोह को दबोच लिया। ये पूरा गिरोह महिलाओं को एक कंपनी का प्रोडक्ट दिखाकर उनके जेवरात छीन लेते थे।

महिला के स्वजनों ने की मदद

जीटीवी नगर की रहने वाली सुषमा का मंगलसूत्र छीनने के बाद उनके स्वजनों ने बदमाशों की तलाश में जमकर पुलिस की मदद की। घरवालों ने घटनास्थल से लेकर कुछ दूरी तक लगे सीसीटीवी फुटेज को निकाल लिया। इसे पुलिस को सौंपा। बाइक सवार बदमाशों के बारे में बताया कि फुटेज में जो नजर आ रहे हैं, वे भी मंगलसूत्र छीनकर भागे हैं। बस, बदमाशों तक पहुंचने के लिए इतनी जानकारी पुलिस के लिए काफी थी।

आधे दाम पर खरीदता था जेवरात

करेली पुलिस और एसओजी टीम ने सात बदमाशों को रविवार को असगरी तिराहे के पास से पकड़ा था। इसमें पीयूष सोनी, कन्हैया कुमार निवासी तेतरी थाना डंडरी जनपद बेगूसराय बिहार, धर्मेंद्र साहनी, विनोद कुमार, अरुण शाह निवासी नावकोठी थाना नावकोठी जनपद बेगूसराय बिहार, छोटू कुमार निवासी मोहनुउद्दीनपुर थाना हसनपुर जनपद समस्तीपुर बिहार और अंजनी साहू निवासी ठठेरी बाजार थाना कोतवाली शामिल थे। इसमें अंजनी आभूषण कारोबारी है और वह बदमाशों से छिनैती के जेवरात आधे दाम में खरीदता था। उसे गलाकर उससे दूसरा जेवरात बनाकर महंगे दाम पर बेचता था। पुलिस ने बदमाशों और आभूषण व्यापारी के पास से छिनैती के आभूषण आदि बरामद किया है।

chat bot
आपका साथी