Prayagraj Municipal Corporation: सपा पार्षद नीमांशु यादव का हार्ट अटैक से निधन, दारागंज घाट पर कल होगा अंतिम संस्कार

सपा पार्षद नीमांशु को हार्ट की दिक्कत पहले से थी। उनका इलाज चल रहा था। करीब चार-पांच साल पहले तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब वह ठीक हो गई थीं। इधर करीब 10-12 दिन पहले उनकी किडनी में भी संक्रमण हो गया।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:13 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:13 PM (IST)
Prayagraj Municipal Corporation: सपा पार्षद नीमांशु यादव का हार्ट अटैक से निधन, दारागंज घाट पर कल होगा अंतिम संस्कार
प्रयागराज में वार्ड नंबर 27 आजाद स्क्वायर की पार्षद नीमांशु यादव का हार्ट अटैक से निधन हो गया।

प्रयागराज, जेएनएन। वार्ड नंबर 27 आजाद स्क्वायर की पार्षद नीमांशु यादव का निधन शनिवार सुबह लखनऊ के अपोलो अस्पताल में हार्ट अटैक से हो गया। मौत की सूचना होने पर यहां पार्षदों में शोक की लहर दौड़ गई। शाम को स्वजनों द्वारा शव को नार्थ मलाका स्थित घर लाने पर कई पार्षदों ने पहुंचकर शोक संवेदना भी जताई। महापौर अभिलाषा गुप्ता ने भी दुख व्यक्त करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कीं।

किडनी में संक्रमण होने से लखनऊ के अपोलो अस्पताल में किया गया था भर्ती

सपा पार्षद नीमांशु को हार्ट की दिक्कत पहले से थी। उनका इलाज चल रहा था। करीब चार-पांच साल पहले तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब वह ठीक हो गई थीं। इधर, करीब 10-12 दिन पहले उनकी किडनी में भी संक्रमण हो गया। हालत नाजुक होने पर गुरुवार को उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया था। लेकिन, उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

दो साल पहले बड़े बेटे की हो गई थी मौत

पति पूर्व पार्षद पुलकित यादव के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 10 बजे हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। उनके दो बेटे थे, मगर बड़े बेटे सार्थक यादव उर्फ शिवम की मौत 28 फरवरी 2019 को हो गई थी।

दारागंज घाट पर आज होगा अंतिम संस्कार

छोटा बेटा दिव्यांश यादव उर्फ काॢतक मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। बड़े बेटे की मौत के बाद से ही नीमांशु टूट गई थीं। रविवार की सुबह नौ बजे दारागंज घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी