Prayagraj Coronavirus Advisory : रेकी ग्रैंड मास्टर सतीश राय के बताए तरीकों पर करें अमल, खुद से बढ़ाएं ऑक्‍सीजन लेवल

Prayagraj Coronavirus Advisory रेकी ग्रैंड मास्टर सतीश राय बताते हैं कि हवा में प्रदूषण होने के कारण वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा कम है। इससे फेफड़े सही ढंग से कार्य नहीं करते। ऑक्सीजन लेवल ठीक रखने के लिए निम्न उपाय करें तो शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाएगी।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 01:42 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 01:42 PM (IST)
Prayagraj Coronavirus Advisory : रेकी ग्रैंड मास्टर सतीश राय के बताए तरीकों पर करें अमल, खुद से बढ़ाएं ऑक्‍सीजन लेवल
रेकी ग्रैंड मास्टर सतीश राय बताते हैं कि ऑक्‍सीजन लेवल ठीक रखने के लिए लोगों को ये उपाय करना चाहिए।

प्रयागराज,जेएनएन। अपनी प्राण शक्ति को विकसित करके व्यक्ति कोरोना वायरस सहित हर मर्ज से खुद को सुरक्षित रख सकता है। हमारा शरीर लाइफ फोर्स एनर्जी अर्थात कॉस्मिक एनर्जी पर ही जीवित है। यह जानकारी मधुबन विहार कालोनी स्थित एसकेआर योग एवं रेकी शोध प्रशिक्षण और प्राकृतिक संस्थान में आयोजित निश्शुल्क रेकी कार्यशाला में जाने-माने रेकी ग्रैंड मास्टर सतीश राय ने दी। बताया कि दिनभर में हमारे मन में हजारों विचार आते हैं। जितनी बार विचार आते हैं उतनी बार हमारे शरीर के अंदर एक स्पंदन होता है। फिर यह हमारे चारों ओर एक फील्ड बना देता है जिसे हम औरा कहते हैं। औरा हमारा सूक्ष्म शरीर है। जो उल्टे अंडे के आकार में हमें हमेशा अपने घेरे में रखता है। इसे हम शरीर की सुरक्षा कवच भी कहते हैं। यह तीन भागों में बांटा है द्य यह सुरक्षा कवच बाहरी बीमारियों को शरीर में आने से रोकता है हमारा सुरक्षा कवच जितना मजबूत होगा हम उतना ही स्वस्थ रहेंगे। हम अपनी एनर्जी को इतना बढ़ाएं कि हम सुरक्षित रहें। कोरोना वायरस की सही एवं सटीक जानकारी अभी तक किसी के पास नहीं है। ऐसे में हमें अपनी एनर्जी को बढ़ाने वाले सभी उपाय करने चाहिए।

रखना चाहिए शुद्ध भावना

हर व्यक्ति को शुद्ध भावना रखनी चाहिए। इससे एनर्जी हमेशा हाई रहती है। जैसे मैं भी जीतू और सारे लोग जीते जैसा भाव रखना सुखद रहता है। अच्छा ही अच्छा सोचे। हम डरे नहीं, निडर रहें। हमेशा सकारात्मक बनें।

प्राणायाम करें

इस क्रिया से फेफड़े की क्षमता बढ़ती है इसे साइंस ने भी माना है हम अपने लंग्स को जितना मजबूत करेंगे हम ठीक रहेंगे। इसमें सांसों की एक्सरसाइज करनी है। हम जिस किसी भी देवी या देवता को मानते हैं उनकी प्रार्थना करें। इससे साकारात्मक विचार मन में आएगा।

-खान-पान में दें ध्यान :

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले और शरीर को पौष्टिक तत्व प्रदान करने वाले भोजन और मौसमी फल एवं सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। मिलावटी खाद पदार्थों से दूर रहें। सर्दी, जुखाम व खांसी ज्यादा होने और फेफड़े में कफ भरा हो तो सुबह सीधे लेट जाएं। अपने दोनों नाक में तीन-तीन बूंद नींबू का रस डालिए। इससे काफी लाभ मिलेगा।

खुद बढ़ाएं शरीर का ऑक्सीजन

रेकी ग्रैंड मास्टर सतीश राय बताते हैं कि हवा में प्रदूषण होने के कारण वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा कम है। इससे फेफड़े सही ढंग से कार्य नहीं करते। इसी से बीमारियां उत्पन्न होती हैं। ऑक्सीजन लेवल ठीक रखने के लिए निम्न उपाय करें तो शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाएगी।

(1)- शुद्ध ताजी हवा में सांस लें अपने घरों की सभी खिड़कियां खुली रखें, रोज बालकनी में ज्यादा से ज्यादा बैठे।

(2)- जहां पेड़ पौधे ज्यादा हो वहां पर ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करें

(3)-शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने और शरीर से कार्बन डाइऑक्साइड निकालने के लिए हमारे फेफड़ों को हाइड्रेशन की जरूरत पड़ती है इसलिए ज्यादा से ज्यादा शुद्ध पानी पिएं। एक साथ बहुत ज्यादा पानी नहीं पीना है थोड़ा-थोड़ा करके कई बार पिए।

(4)-आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन करें फल एवं हरी  पत्तेदार सब्जियों का सेवन रोज करें।

(5)-ब्रीथिंग एक्सरसाइज करें। धीरे-धीरे गहरी लंबी सांस लें  रोके  छोड़ें यह क्रिया दिन में तीन बार 10 मिनट रोज करें द्य जितना ज्यादा हम ऑक्सीजन लेंगे हमारा शरीर की कोशिकाएं उतनी ज्यादा ताकतवर बनेगी। ताकतवर कोशिकाएं हमें ऊर्जावान बनाए रखती हैं। थोड़ा थोड़ा एक्सरसाइज  भी रोज करें।

(6)- रोज थोड़ी देर पेट के बल भी सोए इससे भी लाभ होगा।

chat bot
आपका साथी