Prayagraj Weather Update: होली के बाद तेजी से बदलेगा मौसम का मिजाज, अप्रैल में भीषण गर्मी झेलने को रहें तैयार

Prayagraj Weather Update मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम 59 और न्यूनतम 31 मापी गई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 11:48 AM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 11:48 AM (IST)
Prayagraj Weather Update: होली के बाद तेजी से बदलेगा मौसम का मिजाज, अप्रैल में भीषण गर्मी झेलने को रहें तैयार
प्रयागराज के मौसम में होली के बाद बदलाव तेजी से होगा। गर्मी दिनोंदिन बढेगी।

प्रयागराज, जेएनएन। होली का खुमार उतरने के साथ अब मौसम के रंग में तेजी देखने को मिलेगी। इस बार अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ही भीषण गर्मी पड़ेगी। मार्च के अंतिम दिनों में पारा 42 डिग्री के पास पहुंच गया है। इधर मार्च में ही मौसम के कई रंग भी देखे जा रहे हैं। एक जहाँ गर्मी का रिकार्ड टूटा, तो मार्च माह में तीन बार बूंदाबांदी भी हुई। बादलों ने भी कई दिन घेराबंदी की, लेकिन परिणाम बारिश का नहीं रहा। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी बंद हो गई है। अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह तक मानसून लौट सकते हैं। अप्रैल माह में गर्मी में निरंतर तेजी देखने को मिलेगी। 

आज अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है

मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम 59 और न्यूनतम 31 मापी गई। 

बोले मौसम के जानकार

मौसम विज्ञानी एआर सिद्दीकी ने बताया कि अप्रैल माह में एक बार मौसम में तेजी देखी जाएगी। पहले सप्ताह में ही गर्मी के रिकार्ड टूटने के आसार हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी होने पर एक बार फिर बादलों के वापसी के आसार बन सकते हैं। 

खान-पान का रखें विशेष ध्यान

तेजी से बदलते मौसम में थोड़ी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। क्योंकि कोरोना अभी गया नहीं है। बदलते मौसम में सर्दी खासी होने के संभावना बढ़ जाती है। डॉक्टर सुनील मुरारी बताते है कि मौसम अब गर्मी की ओर बढ़ रहा है। खान-पान के साथ व्यायाम आदि पर जोर देना होगा।

chat bot
आपका साथी