Prayagraj Weather Update: आसमान साफ है, सूर्य की किरणें निकली हैं, जानें- होली पर कैसा रहेगा मौसम

Prayagraj Weather Update रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम 52 और न्यूनतम 30 मापी गई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 02:03 PM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 02:03 PM (IST)
Prayagraj Weather Update: आसमान साफ है, सूर्य की किरणें निकली हैं, जानें- होली पर कैसा रहेगा मौसम
प्रयागराज में होली पर कैसा रहेगा मौसम, इसकी जानकारी मौसम विज्ञानी दे रहे हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। होली के बाद तेजी से मौसम बदलेगा। दिनों दिन गर्मी बढ़ेगी। इसके लिए आप भी तैयार रहें। फिलहाल होली के एक दिन पूर्व मौसम साफ है। आसमान में बादल नहीं नजर आ रहे हैं और धूप खिली है। ऐसे में रंग पर्व पर मौसम बाधक नहीं बनने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर भी एक नजर डालें तो स्‍पष्‍ट हो जाएगा।

मार्च माह में मौसम में उतार-चढ़ाव दिखा

मार्च में मौसम के कई रंग भी देखे जा रहे हैं। गर्मी का रिकार्ड टूटा, तो मार्च माह में तीन बार बूंदाबांदी भी हुई। बादलों ने भी कई दिन घेराबंदी की लेकिन रिमझिम फुहार के अलावा बारिश नहीं हुई। होली बाद एक बार फिर मौसम गर्मी की तरफ बढ़ेगा। दिन प्रतिदिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी बंद हो गई है। हालांकि माह के अंत तक मानसून लौटने की भी संभावना जताई गई है।

प्रयागराज में होली के एक दिन पूर्व का जानें तापमान

रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम 52 और न्यूनतम 30 मापी गई।

आइए जानें- क्‍या कहते हैं मौसम विज्ञानी

मौसम विज्ञानी एआर सिद्दीकी ने बताया कि मार्च माह के अंत में बादलों के वापस लौटने की संभावना है। अप्रैल माह में एक बार मौसम में तेजी देखी जाएगी। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होती रहेगी। इस बार मार्च में हीं मई वाली गर्मी पड़ने की उम्मीद है। फिलहाल होली पर मौसम साफ रहने की उम्‍मीद है।

chat bot
आपका साथी