Prayagraj Weather Update: जिले में आज न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार, कड़ाके की ठंड का असर जारी

Prayagraj Weather Update अचानक लौटे तेज शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले दो दिन से सूर्य के दर्शन नहीं हो पाए। उम्मीद है कि बुधवार को भी बादलों का साया रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी माह तक कोहरे और ठंड का माहौल ऐसे ही बना रहेगा।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 11:04 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 11:04 AM (IST)
Prayagraj Weather Update: जिले में आज न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार, कड़ाके की ठंड का असर जारी
प्रयागराज जनपद में ठंड का वर्चस्‍व जारी है। कोहरा भी परेशान कर रहा है।

प्रयागराज, जेएनएन। पहाड़ी इलाकों से आने वाली सर्द हवाएं लगातार प्रयागराज जनपद में गलन को बढ़ा रही हैं। सुबह कोहरा और रात में ओस की बूंदें बारिश की तरह बरस रही हैं। वहीं पिछले दो दिनों से आसमान में छाए बादलों के कारण सूर्य की किरणें भी नहीं निकल पा रही हैं। बुधवार को भी अभी तक धूप नहीं निकली है। इससे जनपद के लोग कड़ाके की ठंड से परेशान हो गए हैं। आज न्‍यूनतम तापमान के 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्‍मीद है।

अचानक लौटे तेज शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले दो दिन से सूर्य के दर्शन नहीं हो पाए। उम्मीद है कि बुधवार को भी बादलों का साया रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी माह तक कोहरे और ठंड का माहौल ऐसे ही बना रहेगा। शिमला, हिमांचल प्रदेश, देहरादून में बर्फबारी के कारण अभी सर्द हवाएं लोगों को परेशान करती रहेंगी। आगामी दिनों हो सकता है कोहरे का और सघन रूप देखने को मिले। नए वर्ष के जनवरी माह में बारिश के आसार नही हैं। फरवरी के पहले सप्ताह में ठंड से जरूर राहत मिलेगी।

जानें, प्रयागराज का तापमान

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री पर गिरा जबकि अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता अधिकतम 97 और न्यूनतम 91 मापी गई। बुधवार को न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।

बोले, मौसम के जानकर

समुद्र विज्ञानी व पर्यावरण के जानकार प्रो. शैलेंद्र रॉय ने बताया कि सप्ताह के आखिरी दिनों तक कड़ाके ठंड का कहर जारी रहेगा। रात में गलन और सुबह कोहरा देखने को मिलेगा। पहाड़ों पर हुई दोबारा बर्फबारी का असर कुछ दिनों तक छाया रहेगा।

ऐसे मौसम में जरूर करें व्यायाम

चिकित्‍सकों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के साथ ही अब ठंड और शीतलहर दोनों से बचना है। इसके लिए सभी गरम कपड़े पहनकर ही बाहर निकले ,और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दे पौष्टिक आहार का सेवन करें, योग व्यायाम करते रहें।

chat bot
आपका साथी