Prayagraj Weather Update: टूटा ठंड का रिकार्ड, सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार, अभी और सताएगी गलन और कोहरा

Prayagraj Weather Updateसमुद्र विज्ञानी व पर्यावरण के जानकार प्रो. शैलेन्द्र रॉय ने बताया कि सप्ताह के आखिरी दिनों तक भयंकर ठंड का कहर जारी रहेगा। रात में गलन और सुबह कोहरा देखने को मिलेगा। पहाड़ों पर हुई दोबारा बर्फबारी का असर कुछ दिनों तक छाया रहेगा।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 12:40 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 12:40 PM (IST)
Prayagraj Weather Update: टूटा ठंड का रिकार्ड, सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार, अभी और सताएगी गलन और कोहरा
प्रो. शैलेन्द्र रॉय ने बताया कि सप्ताह के आखिरी दिनों तक कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी रहेगा।

प्रयागराज,जेएनएन। पहाड़ों से चल रही हवाओं ने ठंड के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। नतीजन सीजन का अब तक सबसे ठंडा दिन गुरुवार रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री लुढ़ककर 4.9 डिग्री पर जा गिरा। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैैं। उधर कोहरे का कहर भी जारी है। सुबह दस बजे तक शहर घने कोहरे की आगोश में रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में पारा में और गिरावट दर्ज की जाएगी। पहाड़ी इलाकों में तीसरी बार बर्फबारी के कारण शीतलहर में बढ़ोत्तरी हो रही है। जनवरी माह तक बारिश के आसार नहीं हैैं।

क्या रहा तापमान

गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री पर रहा,जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड करने के आसार हैं।आद्रता की बात करें तो अधिकतम 100 और न्यूनतम 76 मापी गई। शुक्रवार को न्यूनतम पांच तक जाने के आसार हैं।

जरूर करें व्यायाम

कोरोना के साथ साथ अब हमें ठंड और शीत लहर दोनों से बचना है। इसके लिए सभी गरम कपड़े पहनकर ही बाहर निकले ,और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दे पौष्टिक आहार का सेवन करें, योग व्यायाम करते रहें ।

बोले जानकर

समुद्र विज्ञानी व पर्यावरण के जानकार प्रो. शैलेन्द्र रॉय ने बताया कि सप्ताह के आखिरी दिनों तक भयंकर ठंड का कहर जारी रहेगा। रात में गलन और सुबह कोहरा देखने को मिलेगा। पहाड़ों पर हुई दोबारा बर्फबारी का असर कुछ दिनों तक छाया रहेगा।

chat bot
आपका साथी