Prayagraj Weather News: दिन में सूरज का तेज, रात में बरस पड़े मेघ, मानसून से पहले मौसम में जारी है उतार-चढ़ाव

मानसून को लेकर मौसम में लगातार बदलाव जारी है। बीते दो दिनों से तापमान चढ़ रहा था। शुक्रवार को भी दिन में उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। पंखे की हवा भी जवाब दे गई। रात होते ही अचानक आसमान में बादल आ धमके।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 10:04 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 10:04 PM (IST)
Prayagraj Weather News: दिन में सूरज का तेज, रात में बरस पड़े मेघ, मानसून से पहले मौसम में जारी है उतार-चढ़ाव
रात में अचानक आसमान में बादल आ धमके और बारिश हुई।

प्रयागराज,जेएनएन। मौसम की करवट समझ से परे है। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप परेशान करती रही। उमस से लोग परेशान रहे लेकिन रात होते ही बादलों ने दस्तक दे दी। कुछ देर झमाझम बारिश हुई। इसके बाद बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। हालांकि तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण नया पुरवा में कई पेड़ गिर गए।

दिन में उमस भरी गर्मी से परेशान रहे लोग

मानसून को लेकर मौसम में लगातार बदलाव जारी है। बीते दो दिनों से तापमान चढ़ रहा था। शुक्रवार को भी दिन में उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। पंखे की हवा भी जवाब दे गई। रात होते ही अचानक आसमान में बादल आ धमके। कुछ देर तक तो झमाझम बरसे फिर थम गए। हालांकि बूंदाबांदी जारी रही। तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर नयापुरवा के पास करीब आठ हरे पेड़ धराशायी हो गए। इससे जाम लग गया। आननफानन पेड़ हटवाए गए। इसके बाद यातायात बहाल हुआ।

पांच जून से चलेगी तेज

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो अधिक है। उधर, मौसम विभाग के अनुसार, पांच जून से तेज हवा चलेगी। इविवि के भूगोल विभाग के प्रोफेसर एचएन मिश्रा ने बताया कि इस बार वास्तविक मानसून जल्दी आएगा। मौसम में बदलाव से तय है कि मानसून दस्तक दे रहा है। इसलिए तापक्रम का उतार-चढ़ाव जारी है।

chat bot
आपका साथी