Prayagraj Weather Update: अप्रैल के पहले सप्ताह तक ही गर्मी से मिलेगी राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी और चलेगी लू

Prayagraj Weather Update अप्रैल के दूसरे सप्ताह से एक बार फिर गर्मी में तेजी देखने को मिलेगी। माह के तीसरे सप्ताह में गर्म हवा चलेंगी। धीरे-धीरे ये गर्म हवाएं तेज होती जाएंगी और लू का रूप ले लेंगी। अभी फिलहाल राहत है। न्‍यूनतम तापमान में कमी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 10:44 AM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 10:44 AM (IST)
Prayagraj Weather Update: अप्रैल के पहले सप्ताह तक ही गर्मी से मिलेगी राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी और चलेगी लू
इन दिनों तो गर्मी से राहत है लेकिन आगे गर्मी तेजी से बढ़ेगी।

प्रयागराज, जेएनएन। पहाड़ों पर एक बार फिर से बर्फबारी चालू हो गई है। इसका असर मैदानी इलाकों में साफ देखा जा रहा है। सप्ताह भर पहले जहां भीषण गर्मी देखने को मिल रही थी वहीं अब रात में हवाओं में नमी देखी जा रही है। हालांकि दिन में निकलने वाली धूप तेज रहती है। लगातार बढ़ती गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। हालांकि यह राहत बस कुछ दिनों के लिए ही है। उसके बाद गर्मी तेजी से बढ़ने की उम्‍मीद है।

अप्रैल के दूसरे सप्ताह से एक बार फिर गर्मी में तेजी देखने को मिलेगी। माह के तीसरे सप्ताह में गर्म हवा चलेंगी। धीरे-धीरे ये गर्म हवाएं तेज होती जाएंगी और लू का रूप ले लेंगी। अभी फिलहाल राहत है। न्‍यूनतम तापमान में कमी है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी एक बार फिर चालू हो गई है। उधर से निकलने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंच रही हैं। अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह तक मानसून भी लौट सकते हैं। इसी क्रम में आंधी आने की पूरी संभावना है।

जानें प्रयागराज का तापमान

शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट के साथ 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 41 और न्यूनतम 20 मापी गई। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं।

बोले, मौसम के जानकर

मौसम विज्ञानी एआर सिद्दीकी ने बताया कि एक बार फिर से पहाड़ों पर बर्फबारी चालू हो गई है। अप्रैल माह में मौसम में बदलाव देखे जाएंगे। हवाओं में नमी देखने को मिलेगी।  माह के मध्य में एक बार फिर बादलों की वापसी हो सकती है। अप्रैल माह के अंदर ही इस बार गर्मी के कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं। इस बार अपने निश्चित समय से पहले ही लू चलने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी