Prayagraj Weather Update: मार्च में मई की गर्मी का हो रहा एहसास, अधिकतम तापमान में होगी बढ़ोतरी, बूंदाबांदी के भी आसार

मार्च में ही भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। सुबह ही मौसम लोगों को राहत दे रहा है। दोपहर में तो सूर्य की किरणें परेशान कर रही हैं। शाम रात में भी ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। दिन प्रतिदिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलती रहेगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 10:03 AM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 10:03 AM (IST)
Prayagraj Weather Update: मार्च में मई की गर्मी का हो रहा एहसास, अधिकतम तापमान में होगी बढ़ोतरी, बूंदाबांदी के भी आसार
प्रयागराज में गर्मी बढ़ रही है लेकिन बादलों के साथ हल्‍की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।

प्रयागराज, जेएनएन। मौसम का मिजाज प्रयागराज में अब पूरी तरह गर्मी की तरफ जा रहा है। हम यह कह सकते हैं कि ठंड की दिन अब चले गए। वहीं दोपहर की गर्मी अभी से ही मई जून के अहसास कराने लगती है। लगतार बढ़ते तापमान के बीच मार्च के पहले सप्ताह के अंत में एक बार फिर बादलों की वापसी हो सकती है। इसी माह के अंदर बारिश की भी संभावना है।

मार्च में ही भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। सुबह ही मौसम लोगों को राहत दे रहा है। दोपहर में तो सूर्य की तल्‍ख किरणें परेशान कर रही हैं। शाम और रात में भी ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। दिन प्रतिदिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलती रहेगी। हालांकि मौसम विभाग ने जल्‍द ही बादलों के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना जताई है।

आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जाने की उम्‍मीद

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री लुढ़ककर 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम 65 और न्यूनतम 41 मापी गई। आज यानी शनिवार को अधिकतम 33 डिग्री जाने के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञ का पूर्वानुमान

भूगोलविद और प्रोफेसर एआर सिद्दीकी ने बताया कि सप्ताह के अंत तक बादल वापस आ सकते हैं। पहाड़ों बार बर्फबारी थम जाने के कारण अब सर्द हवाएं नहीं हैं। दिन प्रतिदिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होती रहेगी।

परेशान कर रहे मच्‍छर

तेज गर्मी की ओर अग्रसर मौसम में मच्‍छर भी परेशान कर रहे हैं। आलम यह है कि दोपहर से लेकर रात तक मच्‍छरों का आतंक है। रात में तो लोगों को मच्‍छर अधिक परेशान करने लगे हैं।

chat bot
आपका साथी