Prayagraj Weather Update: अब दोपहर के साथ ही रात में भी ठंड में कमी, जानें आगामी दिनों के मौसम का हाल

Prayagraj Weather Update मौसम विभाग के अनुसार फरवरी माह के पहले सप्ताह के अंत तक गुलाबी मौसम रहेगा। वहीं रात में गलन और शीतलहर बनी रहेगी। तीन दिन के भीतर जोरदार बारिश की भी संभावना है। दिन के मध्य में सूरज की आवाजाही भी देखने मिलेगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 11:24 AM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 11:24 AM (IST)
Prayagraj Weather Update: अब दोपहर के साथ ही रात में भी ठंड में कमी, जानें आगामी दिनों के मौसम का हाल
प्रयागराज में ठंड लौट रही है और गर्मी का वर्चस्‍व बढ़ रहा है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में मौसम तेजी से गर्मी की ओर अग्रसर है। अभी यह हाल है कि दोपहर में तेज धूप के कारण ठंड का नामोनिशान भी नहीं रहता। हालांकि रात में ठंड है लेकिन कड़ाके की नहीं, जिससे लोगों को राहत मिली है। फरवरी का दूसरा सप्ताह खिली धूप से भरा रहेगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी थमने के कारण मौसम में राहत देखने को मिलेगा। दिन की खिली धूप राहत पहुंचाने का काम करेगी। सप्ताह के अंत तक कड़ाके की ठंड खात्मे की ओर रहेगी। रात में गलन का प्रभाव देखा जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार फरवरी माह के पहले सप्ताह के अंत तक गुलाबी मौसम रहेगा। वहीं रात में गलन और शीतलहर बनी रहेगी। तीन दिन के भीतर जोरदार बारिश की भी संभावना है। दिन के मध्य में सूरज की आवाजाही भी देखने मिलेगी।

जानें, क्या रहा तापमान

मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री लुढ़ककर 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम 88 और न्यूनतम 58 मापी गई।

जानें, क्‍या कहते हैं मौसम के जानकर

समुद्र विज्ञानी व पर्यावरण के जानकार प्रो. शैलेंद्र रॉय ने बताया कि सप्ताह के अंत तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पहाड़ों बार बर्फबारी थम जाने के कारण अब सर्द हवाओं में कमी आएगी।

मच्‍छरों ने किया परेशान

मौसम में गर्मी आते ही प्रयागराज में मच्‍छरों का आतंक बढ़ गया है। आलम यह है कि दोपहर में तो कम लेकिन रात में मच्‍छरों का वर्चस्‍व बढ़ गया है। जतन करने के बाद भी मच्‍छर लोगों को रात में परेशान करते हैं। कई इलाकों में जाम नालियों और फैले कचरा के कारण मच्‍छरों का आतंक अधिक है। इससे संक्रामक बीमारी भी फैलने की आशंका है। शहर के लोगों ने फागिंग कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी