Prayagraj Weather Update: मौसम परिवर्तन का असर, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट

Prayagraj Weather Update मौसम विज्ञानी एआर सिद्दीकी ने बताया कि इन दिनों मौसम में परिवर्तन नजर आ रहा है। न्यूनतम तापमान में कमी हो गई है। मार्च के अंतिम सप्ताह में बादल वापस आ सकते हैं। इस बार मार्च में हीं मई वाली गर्मी पड़ने की उम्मीद है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 01:54 PM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 01:54 PM (IST)
Prayagraj Weather Update: मौसम परिवर्तन का असर, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट
मौसम में बदलाव के कारण सुबह हल्‍की ठंड का एहसास हो रहा है।

प्रयागराज, जेएनएन। पिछले कुछ दिनों से मौसम में गर्मी का तेवर कम पड़ गया है। आसमान में छाए बादलों ने गर्मी से राहत दिलाई थी। शुक्रवार को आसमान साफ है हल्‍के बादल ही हैं लेकिन सूर्य की किरणों में तल्‍खता कम नजर आ रही है। मौसम परिवर्तन से तापमान भी लुढ़क गया है। न्‍यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। सुबह के समय हल्‍की ठंड का आज एहसास हुआ।

बादलों के फिर लौटने की संभावना

एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव हुआ है। मार्च के तीसरे सप्ताह में जब बदल लौटे तो बारिश के आसार थे, लेकिन हवाओं के संग बदल भी निकल गए। यही हाल दूसरे सप्ताह का भी था। शुक्रवार को पारे में गिरावट दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़का है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के अंतिम सप्ताह के अंदर फिर से बादल वापस लौट सकते हैं। उसके बाद सूर्य की किरणें भी तेज होती जाएंगी।

प्रयागराज के तापमान पर डालें एक नजर

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री लुढ़ककर 16 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। अधिकतम आर्द्रता 52 और न्यूनतम 30 मापी गई। तीन दिन बाद उमस में भी बढोतरी महसूस करने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

आइए जानें- क्‍या कहते हैं मौसम विज्ञानी

मौसम विज्ञानी एआर सिद्दीकी ने बताया कि इन दिनों मौसम में परिवर्तन नजर आ रहा है। न्यूनतम तापमान में कमी हो गई है। मार्च के अंतिम सप्ताह में बादल वापस आ सकते हैं। इस बार मार्च में हीं मई वाली गर्मी पड़ने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी