Prayagraj Weather Update: मौसम विभाग का अनुमान, अप्रैल में मौसम में उथल-पुथल रहेगा, आंधी की भी संभावना

Prayagraj Weather Update मौसम विज्ञानी के अनुसार अप्रैल में मौसम में कई परिवर्तन होंगे। आंधी की संभावना है। साथ ही लू चलने के भी आसार हैं। माह के मध्य में एक बार फिर बादलों की वापसी हो सकती है। अप्रैल माह में मौसम में बदलाव देखे जाएंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 10:36 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 10:36 AM (IST)
Prayagraj Weather Update: मौसम विभाग का अनुमान, अप्रैल में मौसम में उथल-पुथल रहेगा, आंधी की भी संभावना
प्रयागराज के मौसम में अप्रैल महीने में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

प्रयागराज, जेएनएन। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही मौसम के कई रंग देखे गए। अधिकतम तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में गिरावट दोनों ही देखने को मिला। अब मौसम विभाग ने जल्द ही आंधी की भी संभावना जताई है। खास बात यह है कि पिछले वर्ष की तुलना में आंधी की तीव्रता अधिक रहेगी। माह के पहले सप्ताह में ही लगातार बढ़ रही गर्मी लोगों के लिए चिंता का विषय बनी है। दोपहर की तेज धूप से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक गर्मी की संभावना

मौसम विज्ञानियों का भी दावा है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक गर्मी झेलने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार माह के मध्य में लू चलने के भी आसार हैं। पछुआ हवाओं में भी तेजी देखी जाएगी। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी पड़ेगा। अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में बादलों की वापसी हो सकती है।

प्रयागराज में आज 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है अधिकतम तापमान

शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम 59 और न्यूनतम 31 मापी गई। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जाने के आसार हैं।

मौसम विज्ञानी ने कहा

मौसम विज्ञानी एआर सिद्दीकी ने बताया कि माह में कई परिवर्तन देखने को मिलेंगे। दूसरे सप्ताह के अंत में आंधी की संभावना है। साथ ही लू चलने के भी आसार हैं । माह के मध्य में एक बार फिर बादलों की वापसी हो सकती है। अप्रैल माह में मौसम में बदलाव देखे जाएंगे।

गर्मी से राहत दे रहा गन्ने का रस

फिलहाल अभी गर्मी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में राहगीरों और युवाओं को पहली पसंद नारियल पानी और गन्ने का रस बना है। यही वहज है कि सड़क की पटरियों पर इन दुकानों पर भीड़ लगने लगी है।

chat bot
आपका साथी