Prayagraj Weather Update: फिर बदलेगा मौसम, अगले तीन दिनों में बारिश की मौसम विभाग ने जताई संभावना

Prayagraj Weather Update समुद्र विज्ञानी व पर्यावरण के जानकार प्रो. शैलेंद्र रॉय ने बताया कि सप्ताह के अंत तक बादल वापस आ सकते हैं। इससे बारिश की भी संभावना हो रही है। फिलहाल पहाड़ों बार बर्फबारी थम जाने के कारण सर्द हवा लोगों को परेशान नहीं करेगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 10:19 AM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 10:19 AM (IST)
Prayagraj Weather Update: फिर बदलेगा मौसम, अगले तीन दिनों में बारिश की मौसम विभाग ने जताई संभावना
प्रयागराज में अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में अगले कुछ दिनों में बादलों की वापसी हो सकती है। तीन दिन के भीतर बारिश की भी संभावना है। वहीं इसी सप्ताह में ही सूरज की किरणें भी तेज होती जाएंगी। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी माह के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी थमने के कारण मौसम में राहत देखने को मिलेगा। दिन की खिली धूप राहत पहुंचाने का काम करेगी। वहीं रात में कुछ दिनों तक बनी रहेगी। दिन के मध्य में सूरज की आवाजाही भी देखने मिलेगी।

प्रयागराज के तापमान पर डालें एक नजर

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री लुढ़ककर 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम 91 और न्यूनतम 57 मापी गई।

मौसम विज्ञानी कहते हैं

समुद्र विज्ञानी व पर्यावरण के जानकार प्रो. शैलेंद्र रॉय ने बताया कि सप्ताह के अंत तक बादल वापस आ सकते हैं। इससे बारिश की भी संभावना हो रही है। फिलहाल पहाड़ों बार बर्फबारी थम जाने के कारण सर्द हवा लोगों को परेशान नहीं करेगी। उन्‍होंने बताया कि दिन-प्रतिदिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होती रहेगी।

बदलते मौसम में सावधान रहें

बदलते मौसम में लोगों को स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉक्टर भूपेश गुप्ता ने कहा कि तेजी से बदलते मौसम में थोड़ी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। उन्‍होंने कहा कि मौसम अब गर्मी की ओर बढ़ रहा है। खान-पान के साथ व्यायाम आदि पर जोर देना होगा। घर के बाहर निकलने वाले अभी गर्म कपड़ों से परहेज कतई न करें।

chat bot
आपका साथी