Prayagraj Weather Update: खिली धूप से भरा रहेगा फरवरी का दूसरा सप्ताह, ठंड से मिलेगी राहत
Prayagraj Weather Update मौसम विभाग के अनुसार फरवरी माह के पहले सप्ताह के अंत तक गुलाबी मौसम की वापसी होगी। वहीं रात में गलन और शीतलहर बनी रहेगी। तीन दिन के भीतर जोरदार बारिश की भी संभावना है। दिन के मध्य में सूरज की आवाजाही भी देखने मिलेगी।
प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज जनपद में फरवरी का दूसरा सप्ताह लोगों को ठंड से राहत देगा। आगामी दिनों खिली धूप से मौसम गुलाबी रहेगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी थमने के कारण मौसम में राहत देखने को मिलेगा। सप्ताह के अंत तक कड़ाके की ठंड खात्मे की ओर रहेगी। रात में ही गलन का प्रभाव देखा जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार फरवरी माह के पहले सप्ताह के अंत तक गुलाबी मौसम की वापसी होगी। वहीं रात में गलन और शीतलहर बनी रहेगी। तीन दिन के भीतर जोरदार बारिश की भी संभावना है। दिन के मध्य में सूरज की आवाजाही भी देखने मिलेगी।
आज का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा
रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री लुढ़ककर 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। आद्रता की बात करें तो अधिकतम 88 और न्यूनतम 55 मापी गई।
आइए जानें क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी
समुद्र विज्ञानी व पर्यावरण के जानकार प्रो. शैलेंद्र रॉय ने बताया कि सप्ताह के अंत तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पहाड़ों बार बर्फबारी थम जाने के कारण अब सर्द हवाओं में कमी आएगी।
बदलते मौसम में न करें लापरवाही
डॉक्टर भूपेश गुप्ता का कहना है कि तेजी से बदलते मौसम में थोड़ी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। कहा कि मौसम अब गर्मी की ओर बढ़ रहा है। खान-पान के साथ व्यायाम आदि पर ध्यान देने की जरूरत है। वहीं फैशन के चक्कर में स्वास्थ्य से लापरवाही ना करें।