Prayagraj Weather Update: दिन में धूप और रात में ठंड से किसान परेशान, गेहूं की फसल खराब होने की चिंता

Prayagraj Weather Update किसानों का कहना है कि अगर मौसम का रुख ऐसा ही रहा तो मुश्किलें बढ़ सकती है। तापमान में गिरावट न होने से गेहूं की फसल प्रभावित हो सकती है। मौसम में बदलाव से गेहूं की फसल प्रभावित होगी वहीं उत्पादन पर भी इसका असर पड़ेगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 15 Feb 2021 01:14 PM (IST) Updated:Mon, 15 Feb 2021 01:14 PM (IST)
Prayagraj Weather Update: दिन में धूप और रात में ठंड से किसान परेशान, गेहूं की फसल खराब होने की चिंता
प्रयागराज में दिन में गर्मी व रात में ठंड से गेहूं की फसल भी खराब होने की संभावना है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज के मौसम में परिवर्तन लगातार जारी है। दिन में तेज धूप से गर्मी का एहसास होता है। वहीं सुबह और रात में हल्की ठंड का भी असर है। दो तरह के मौसम के चलते किसानों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। किसानों का कहना है कि अगर ऐसा ही मौसम रहा तो गेहूं की फसल प्रभावित हो सकती है। वहीं मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि दिन में तापमान बढ़ेगा वहीं रात में हल्की ठंडक का अहसास अभी होता रहेगा। 

मौसम विज्ञानी प्रो. शैलेंद्र राय ने यह कहा

मौसम वैज्ञानी एवं पर्यावरण के जानकार प्रो. शैलेंद्र राय ने बताया कि अभी दिन में तापमान बढ़ेगा। वहीं रात में तापमान थोड़ी गिरावट होने के चलते हल्की ठंडक का अहसास होगा। ऐसे मौसम में ही लोगों में बीमारियां फैलती हैं। खासकर बदलते मौसम में लोगों को अपना ख्याल रखना होगा। थोड़ी सी भी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

किसानों ने कहा-गेहूं की फसल उत्‍पादन पर भी पड़ेगा असर

किसानों का कहना है कि अगर मौसम का रुख ऐसा ही रहा तो मुश्किलें बढ़ सकती है। तापमान में गिरावट न होने से गेहूं की फसल प्रभावित हो सकती है। फरवरी माह में अभी ठंडक का अहसास होते रहता चाहिए। मौसम में बदलाव के चलते गेहूं की फसल न केवल प्रभावित होगी बल्कि उत्पादन पर भी इसका असर पड़ेगा। 

किसानों को दी जा रही जानकारी

कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मौसम में बदलाव को देखते हुए विकास खंड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। किसानों को गेहूं की फसल की देखरेख की जानकारी दी जा रही है। साथ ही अन्य फसलों को लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी