Prayagraj Weather Update: फिर बदलेगा जनपद का मौसम, सप्ताह के अंत तक बारिश के हैं आसार

Prayagraj Weather Update सप्ताह के अंत तक ठंड समाप्‍त होगी। हालांकि फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी माह के दूसरे सप्ताह के अंत तक बारिश का अनुमान है। वहीं रात में गलन बनी रहेगी। दिन के मध्य में सूरज की आवाजाही भी देखने मिलेगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 08 Feb 2021 09:58 AM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2021 09:58 AM (IST)
Prayagraj Weather Update: फिर बदलेगा जनपद का मौसम, सप्ताह के अंत तक बारिश के हैं आसार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रयागराज में बारिश के कुछ दिनों आसार नजर आ रहे हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज के मौसम में उठापठक का दौर अभी जारी है। कभी बादलों की वापसी होती है तो अगले दिन कड़ी धूप। वहीं रात में ठंड का दौर। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी थमने के कारण मौसम में राहत देखने को मिल रहा है। दिन की खिली धूप राहत तो पहुंचा रही है वहीं रात में गलन भरी ठंड का भी साम्राज्‍य कायम रहता है।

सोमवार की सुबह भी धूप खिली है और ठंड से राहत है। सप्ताह के अंत तक ठंड समाप्ति की ओर रहेगी। हालांकि फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी माह के दूसरे सप्ताह के अंत तक बारिश का अनुमान है। वहीं रात में गलन बनी रहेगी। दिन के मध्य में सूरज की आवाजाही भी देखने मिलेगी।

आज प्रयागराज का न्‍यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा

रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री लुढ़ककर 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम आर्द्रता 88 और न्यूनतम 55 मापी गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं।

बोले, मौसम के जानकर

समुद्र विज्ञानी व पर्यावरण के जानकार प्रो. शैलेंद्र रॉय ने प्रयागराज के मौसम का हाल बताया। उन्‍होंने कहा कि इस सप्ताह के अंत तक तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्‍मीद है। पहाड़ों बार बर्फबारी थम जाने के कारण अब सर्द हवाओं में कमी आएगी। उन्‍होंने प्रयागराज में बारिश की संभावना भी जताई है।

chat bot
आपका साथी