Prayagraj Weather Update: अभी तो राहत है, अप्रैल में ही बादलों की वापसी होगी फिर तेज गर्मी झेलने को रहें तैयार

Prayagraj Weather Update सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट के साथ 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 48 और न्यूनतम 36 मापी गई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 10:13 AM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 10:13 AM (IST)
Prayagraj Weather Update: अभी तो राहत है, अप्रैल में ही बादलों की वापसी होगी फिर तेज गर्मी झेलने को रहें तैयार
प्रयागराज के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। अभी तो राहत है, आगे बादल भी आएंगे और गर्मी भी बढ़ेगी।

प्रयागराज, जेएनएन। पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इससे फिलहाल सुबह और रात में कुछ राहत है। हालांकि दोपहर में सूर्य की तल्‍ख किरणें लोगों को परेशान भी करती हैं। वहीं अप्रैल के दूसरे सप्‍ताह से गर्मी झेलने के लिए प्रयागराज के लोग तैयार हो जाएं। ऐसा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है।

पहाड़ों की ठंडी हवा मैदानी इलाकों में आ रही है

पहाड़ों पर एक बार फिर से बर्फबारी चालू हो गई है। इसका असर मैदानी इलाकों में साफ देखा जा रहा है। सप्ताह भर पहले जहां भीषण गर्मी देखने को मिल रही थी, वहीं अब हवा में नमी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार दूसरे सप्ताह में एक बार फिर मौसम में तेजी देखी जाएगी। पहाड़ों पर बर्फबारी से निकलने वाली ठंडी हवा मैदानी इलाकों में पहुंच रही है। अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह तक मानसून भी लौट सकते हैं। उसके बाद गर्मी बढ़ेगी।

आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियम तक पहुंचने का अनुमान

रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट के साथ 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम 48 और न्यूनतम 36 मापी गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं।

मौसम विज्ञानी कहते हैं

मौसम विज्ञानी एआर सिद्दीकी ने बताया कि अप्रैल माह में मौसम में बदलाव देखे जाएंगे। एक बार फिर से पहाड़ों पर बर्फबारी चालू हो गई है। कुछ दिनों तक हवा में नमी देखने को मिलेगी। माह के मध्य में एक बार फिर बादलों की वापसी हो सकती है। वहीं अप्रैल माह के अंदर ही इस बार गर्मी के कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

बदलते मौसम में रहें सावधान

सुबह और रात में राहत लेकिन दोपहर में सूर्य की तल्‍ख किरणें गर्मी पैदा कर रही हैं। इस दो तरह के मौसम में घर-घर लोग वायरल फीवर की चपेट में भी आ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण लोगों को अतिरिक्‍त सावधानी बरतने की चिकित्‍सक सलाह भी दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी