Prayagraj Weather Update: सप्ताह के अंत तक फिर लौटेंगे बादल, बारिश के हैं आसार

सप्ताह के अंत तक कड़ाके की ठंड खात्मे की ओर रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी माह के दूसरे सप्ताह के अंत तक बारिश के अनुमान हैं। वहीं रात में गलन बनी रहेगी। दिन के मध्य में बादलों के बीच सूरज की आवाजाही भी देखने मिलेगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 10 Feb 2021 01:53 PM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2021 01:53 PM (IST)
Prayagraj Weather Update: सप्ताह के अंत तक फिर लौटेंगे बादल, बारिश के हैं आसार
मौसम विभाग के अनुसार फरवरी माह के दूसरे सप्ताह के अंत तक बारिश के अनुमान हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। मौसम में उठापठक जारी है। कभी बादलों की वापसी, तो अगले दिन खिली कड़ी धूप। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी थमने के कारण मौसम में राहत देखने को मिल रहा है। दिन की खिली धूप राहत पहुंचा रही, तो रात में गलन ने वापसी की है। सप्ताह के अंत तक कड़ाके की ठंड खात्मे की ओर रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी माह के दूसरे सप्ताह के अंत तक बारिश के अनुमान हैं। वहीं रात में गलन बनी रहेगी। दिन के मध्य में बादलों के बीच सूरज की आवाजाही भी देखने मिलेगी।

 - क्या रहा तापमान

बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री लुढ़ककर 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 24.8 डिग्री सेल्सियस जानें के आसार हैं। आद्रता की बात करें तो अधिकतम 89 और न्यूनतम 52 मापी गई।

 बोले जानकर

समुद्र विज्ञानी व पर्यावरण के जानकार प्रो. शैलेन्द्र रॉय ने बताया कि सप्ताह के अंत तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पहाड़ों बार बर्फबारी थम जाने के कारण अब सर्द हवाओं में कमी आएगी। बारिश की संभावना बनी है।

 बदलते मौसम में न करें लापरवाही

कोरोना अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, ऐसे में तेजी से बदलते मौसम में थोड़ी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। डॉक्टर भूपेश गुप्ता बताते है कि मौसम अब गर्मी की ओर बढ़ रहा है। खान-पान के साथ व्यायाम आदि पर जोर देना होगा। घर के बाहर निकलने से पहले टोपी मफलर जैकेट आदि जरूर पहनें। फैशन के चक्कर में स्वास्थ्य से लापरवाही ना करें।

chat bot
आपका साथी