Prayagraj Weather Update: आसमान पर फिर छाए बादल, शीतलहर का जारी, अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम

Prayagraj Weather Update कोहरे और शीतलहर के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में कोहरे का और भी सघन रूप देखने को मिल सकता है। अभी कुछ दिनों तक कोहरे और ठंड का माहौल ऐसे ही बना रहेगा।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 10:58 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 10:58 AM (IST)
Prayagraj Weather Update: आसमान पर फिर छाए बादल, शीतलहर का जारी, अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम
प्रयागराज में शीतलहर जारी है। इससे ठंड बढ़ गई है। वहीं आसमान पर बादल भी छाए हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज के लोग ठंड से कंपकंपा रहे हैं। एक ओर जहां शीतलहर लगातार तीन दिनों से जनपद के लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर कोहरे ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। झूंसी, अलोपीबाग, यमुना हाइवे सहित आदि सड़कों पर घने कोहरे के कारण वाहन शनिवार की रात में रेंगते नजर आए। हालांकि रविवार की सुबह कोहरा तो नहीं था लेकिन आसमान पर बाछल छा गए थे।

कोहरे और शीतलहर के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में कोहरे का और भी सघन रूप देखने को मिल सकता है। अभी कुछ दिनों तक कोहरे और ठंड का माहौल ऐसे ही बना रहेगा। शिमला, हिमांचल प्रदेश, देहरादून में बर्फबारी के कारण सर्द हवाएं चलती रहेगी।

तापमान पर डालें एक नजर

शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस पर गिरा, जबकि अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम 100 और न्यूनतम 76 मापी गई। रविवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं।

चिकित्‍सकों की ऐसे मौसम में मानें सलाह

प्रयागराज में चिकित्‍सकों ने ऐसे मौसम में लोगों को सलाह दी है। कहा कि कोरोना के साथ साथ अब हमें ठंड और शीतलहर दोनों से बचना है। इसके लिए सभी गरम कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दे पौष्टिक आहार का सेवन करें, योग व्यायाम करते रहें।

बोले, मौसम विज्ञानी

समुद्र विज्ञानी व पर्यावरण के जानकार प्रो. शैलेन्द्र रॉय ने बताया कि सप्ताह में के आखिरी दिनों तक घने कोहरे का दौर जारी रहेगा। पछुआ हवाओं का कहर जारी रहेगा। रात में गलन और सुबह कोहरा देखने को मिलेगा। पहाड़ों पर हुई दोबारा बर्फबारी का असर कुछ दिनों तक छाया रहेगा।

chat bot
आपका साथी