Prayagraj Weather Update: जनपद में छाए बादल, जनवरी माह तक नहीं मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत

Prayagraj Weather Update मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक कोहरे और ठंड का असर ऐसे ही बना रहेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण यहां ऐसे ही सर्द हवाएं चलती रहेगी। आगामी दिनों में कोहरे का और सघन रूप देखने को मिल सकता है।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 12:02 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 12:02 PM (IST)
Prayagraj Weather Update: जनपद में छाए बादल, जनवरी माह तक नहीं मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत
प्रयागराज के लोगों को जनवरी में ठंड से राहत नहीं मिलने की संभावना है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज के लोगों को इन दिनों कड़ाके की ठंड झेलना पड़ रहा है। जनवरी के अंत तक फिलहाल ठंड से लोगों को राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो हाड़ कंपानी वाली वाली ठंड का असर इस महीने तक ऐसे ही रहेगा। पहाड़ी इलाकों से आने वाली सर्द हवाओं ने ठंडी को और भी बढ़ा दिया है। इससे दिन प्रतिदिन गलन में भी इजाफा हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार घना हो सकता है कोहरा

अचानक लौटे शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार को पूरे दिन सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हो पाए। इससे गलन भी बढ़ गई। यही हाल आज भी है। दोपहर तक धूप नहीं निकली। आसमान पर बादल छाए हुए हैं। उधर कल की अपेक्षा आज कोहरा काफी कम नजर आया। इसकी सघनता कम रही। कड़ाके की ठंड में प्रयागराज के माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक कोहरे और ठंड का माहौल ऐसे ही बना रहेगा। शिमला, हिमांचल प्रदेश और देहरादून में बर्फबारी के कारण सर्द हवाएं चलती रहेगी। आगामी दिनों में कोहरे का और सघन रूप देखने को मिल सकता है। 

तापमान पर डालें एक नजर

सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को अधिकतम आर्द्रता 97 और न्‍यनतम 91 मापी गई। 

मौसम विज्ञानी ने कहा

प्रयागराज के मौसम विज्ञानी प्रो. शैलेंद्र रॉय ने बताया कि सप्ताह के आखिरी दिनों तक कड़ाके ठंड का वर्चस्‍व जारी रहेगा। रात में गलन और सुबह कोहरा छाया रहेगा। पहाड़ों पर हुई दोबारा बर्फबारी का असर कुछ दिनों तक यहां भी रहेगा।

chat bot
आपका साथी