Prayagraj Weather Forecast :सुबह गलन तो दोपहर में खिली धूप, अभी कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम का हाल

Prayagraj Weather Forecast गुनगुनी धूप के साथ सुबह के समय गलन का अहसास होने लगा है। पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में महज 1.4 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन तक यही स्थिति रहने के आसार हैं।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 09:50 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 09:50 AM (IST)
Prayagraj Weather Forecast :सुबह गलन तो दोपहर में खिली धूप, अभी कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम का हाल
अगले कुछ दिन तक यही स्थिति रहने के आसार हैं।

प्रयागराज,जेएनएन। सुबह के समय अब गलन का अहसास होने लगा है। लेकिन दोपहर में खिली धूप से लोगों से ठंड से राहत रहती है। शाम के समय अलबत्‍ता ठंड महसूस होती है। अभी तो सुबह और शाम के समय ही ठंडक का पता चलता है। अभी कुछ दिन ऐसे मौसम रहने के आसार हैं। एक सप्‍ताह बाद ही मौसम में बदलाव होगा और ठंड के बढ़ने के आसार हैं।

सुबह और शाम को महसूस होती है गलन

गुनगुनी धूप के साथ सुबह के समय गलन का अहसास होने लगा है। पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में महज 1.4 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन तक यही स्थिति रहने के आसार हैं। उसके बाद ही कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान  10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 26.5 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार की तुलना में लगभग तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री के आसपास रहने के कारण ठंडक में कमी महसूस की गई। दिन में धूप तेज हो रही है। धूप में गुलाबी मौसम का लोग लुत्फ उठा रहे हैं।

अभी मौसम में बदलाव के आसार नहीं

 मौसम विज्ञानी और समुद्री पर्यावरण के जानकार डॉक्टर शैलेन्द्र रॉय बताते हैं कि अगले एक सप्ताह मौसम में खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। दिन में मौसम साफ रहेगा, जिससे लोग ठंड का मजा लेते रहेंगे।

शहर में बढ़ सकता है प्रदूषण

एकादशी को लेकर बुधवार रात शहर वासियों ने जमकर पटाखे बजाए। इसके चलते अगले दो तीन दिनों में शहर का प्रदूषण बढ़ सकता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी इसे लेकर चिंतित है। हालांकि बोर्ड प्रदूषण कम करने को लेकर आज से अभियान भी चलाये गा। अन्य विभागों के सहयोग से शहर के प्रमुख चौराहों पर पानी का छिड़काव कराया जाएगा। इसके साथ ही प्रदूषण फैला रहे पुराने वाहनों पर भी लगाम लगाया जायेगा।

chat bot
आपका साथी