शादी के दौरान दूल्हे ने कर दी दहेज की मांग, प्रतापगढ़ पुलिस ने बंद किया हवालात में

शादी समारोह के दौरान लखनऊ से आए दूल्हे ने दहेज की मांग कर दी। इस पर हंगामा खड़ा हो गया। बवाल बढ़ा तो खबर पाकर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि बात नहीं बनी तो फिर दहेज प्रथा का मुकदमा लिखा जाएगा।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 03:15 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 03:15 PM (IST)
शादी के दौरान दूल्हे ने कर दी दहेज की मांग, प्रतापगढ़ पुलिस ने बंद किया हवालात में
मैरिज हाल में लखनऊ से आए दूल्हे ने दहेज की मांग कर दी। इस पर हंगामा खड़ा हो गया।

प्रतापगढ़, जेएनएन। जनपद में  कंधई थाना क्षेत्र के एक मैरिज हाल में शादी समारोह के दौरान लखनऊ से आए दूल्हे ने दहेज की मांग कर दी। इस पर हंगामा खड़ा हो गया। बवाल बढ़ा तो खबर पाकर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि बात नहीं बनी तो फिर दहेज प्रथा का मुकदमा लिखा जाएगा।

वेबसाइट पर हुआ मेलजोल और फिर बना शादी का रिश्ता

नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने एक युवती व लखनऊ शहर के युवक ने शादी डाट काम वेबसाइट के जरिए रिश्ता तय किया था। वे दोनों आपस में मिले, फिर परिवार को बताए बिना शादी कर ली। इस बारे में जानकारी होने पर युवती के घर वालों ने बकायदा समारोह के साथ शादी करने का दबाव बनाया। दोनों परिवार के बीच बात हुई फिर बुधवार रात कंधई थाना क्षेत्र के एक मैरिज हाल में दोनों का शादी समारोह आयोजित किया गया। रात में युवक लखनऊ से अपने आठ-दस साथियों के साथ शादी करने के लिए मैरिज हाल पहुंच गया। वहां पर पहले से ही लड़की के घर वालों ने पूरी तैयारी कर रखी थी। शादी की रस्मों के दौरान बीच में ही युवक ने नशे में लड़की पक्ष के लोगों को गाली देते हुए दहेज देने की मांग रख दी। इस पर विवाद हो गया,और शादी की रस्मों को रोक दिया गया। साथ ही युवती के घरवालों ने इसकी शिकायत कंधई थाने में कर दी। कंधई थाने की पुलिस वहां पहुंची और दूल्हे को थाने ले लाई। एसओ कंधई सत्येंद्र सिंह ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर शादी करने के लिए लखनऊ से आए युवक को दहेज प्रथा अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया है।

शादी वाले घर में चोरों ने ताला तोड़कर की चोरी

मानधाता : क्षेत्र के अमैयामऊ गांव में बच्चन सरोज के घर बुधवार की रात चोरी हो गई। उसकी बेटी की शादी थी। शादी करने के लिए मैरिज हाल में परिवार तथा रिस्तेदारो के साथ गया था। घर में ताला बंद किया था। सुबह जब लौटा तो ताला तोड़कर घर में रखे अन्य सामान चोर चुरा ले गए थे। पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने जांच पड़ताल की।

chat bot
आपका साथी