Pratapgarh police ने गांजा तस्करी में पिता-पुत्रों को पकड़ा तो महिलाओं ने घेर लिया थाना और की नारेबाजी

मगर पिता-पुत्रों को महेशगंज पुलिस द्वारा पकड़े जाने की जानकारी जब गांव में फैली तो लोग भड़क उठे। सोमवार को ग्रामीण और बड़ी संख्या में महिलाओं ने थाने का घेराव कर पिता-पुत्रों को पकड़ने का विरोध किया। महिलाओं का आरोप था कि पुलिस उन तीनों को फर्जी फंसा रही है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 06:55 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 06:55 PM (IST)
Pratapgarh police ने गांजा तस्करी में पिता-पुत्रों को पकड़ा तो महिलाओं ने घेर लिया थाना और की नारेबाजी
गांव की महिलाओं ने फर्जी मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को थाने का घेराव किया।

प्रयागराज, जेएनएन। इन दिनों प्रतापगढ़ जनपद की पुलिस तमाम तरह के आरोपों से घिरती दिख रही है। अवैध शराब पीने से कई लोगों की मौत होने के बाद पुलिस शराब माफिया से मिलीभगत के आरोप झेल रही है। इसकी एडीजी स्तर से जांच भी कराई जा रही है। अब  गांजा बेचने के आरोप में महेशगंज थाने की पुलिस ने रविवार रात एक व्यक्ति और उसके दो बेटों को पकड़ा तो गांव की महिलाओं ने फर्जी मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को थाने का घेराव किया। आखिरकार मामला तूल पकड़ता देख महेशगंज पुलिस ने दोनों बेटों को छोड़ दिया जबकि पिता को गांजा के साथ गिरफ्तार बताकर जेल भेज दिया गया है।

ग्रामीणों के आक्रोश से पुलिस भी हैरान

महेशगंज थाना क्षेत्र के चेतरा गांव के श्यामलाल और उसके दो बेटे उदयराज और अभय राज को महेशगंज पुलिस ने रविवार की रात गांजा बेचने के आरोप में पकड़ लिया। उन्हें रात भर थाने में रखा गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ की जा रही थी कि वे गांजा कहां से लाकर और किसे बेचते रहे हैं। मगर पिता-पुत्रों को महेशगंज पुलिस द्वारा पकड़े जाने की जानकारी जब गांव में फैली तो लोग भड़क उठे। सोमवार को  ग्रामीण और बड़ी संख्या में महिलाओं ने थाने का घेराव कर पिता-पुत्रों को पकड़ने का विरोध किया। महिलाओं का आरोप था कि पुलिस उन तीनों को फर्जी फंसा रही है। ग्रामीणों का आक्रोश  देख पुलिस ने उदय राज और उसके भाई अभयराज को छोड़ दिया। जबकि श्यामलाल पास से एक किलो  गांजा बरामद दिखाते हुए उसे जेल भेज दिया। एसओ अमित सिंह का कहना है कि गांजा बरामद होने पर श्याम लाल को गिरफ्तार किया गया है। उसके दोनों बेटों को छोड़ दिया गया है।

chat bot
आपका साथी