बिस्किट दिलाने के बहाने घर ले जाकर दो बच्चियों से की दरिंदगी, युवक को प्रतापगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक युवक दो बच्चियों को बिस्किट दिलाने के बहाने अपने घर ले गया और उनके साथ दरिंदगी की। हालत बिगड़ने पर एक बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 07:57 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 07:57 PM (IST)
बिस्किट दिलाने के बहाने घर ले जाकर दो बच्चियों से की दरिंदगी, युवक को प्रतापगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
दरिंदे युवक के चंगुल से छूटने के बाद दोनों बच्चियां अपने घर पहुंचीं और माता-पिता को बताया

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम एक युवक दो बच्चियों को बिस्किट दिलाने के बहाने अपने घर ले गया और उनके साथ दरिंदगी की। हालत बिगड़ने पर एक बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट व पाक्सो एक्ट के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

खेल रही थीं लड़कियां तभी बुलाकर ले गया 

नगर कोतवाली के एक गांव की अनुसूचित जाति की आठ साल की बच्ची पड़ोस के एक मुस्लिम परिवार की सात साल की बच्ची के साथ सोमवार को शाम करीब चार बजे घर के निकट आम के बाग में खेल रही थी। तभी गांव का शैलेंद्र सिंह बाग में पहुंचा और बिस्किट दिलाने के बहाने बुलाकर उन दोनों  बच्चियों को अपने घर ले गया। फिर कमरे का दरवाजा बंद करके उसने दोनों बच्चियों से दुष्कर्म किया। 

दरिंदे युवक के चंगुल से छूटने के बाद दोनों बच्चियां अपने घर पहुंची। आठ साल की बच्ची को रक्तश्राव होने लगा। उसने माता-पिता को अपने साथ हुए वाकये के बारे में जानकारी दी। घटना के बारे में सुनते ही परिवार के लोग सन्न रह गए। बच्ची के परिवार के लोग फौरन मोहनगंज चौकी पहुंचे और चौकी इंचार्ज को घटना की जानकारी दी। चौकी इंचार्ज दीप नारायण यादव ने फौरन फोर्स के साथ आरोपित शैलेंद्र के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार था। पुलिस ने आरोपित के घर से उसकी फोटो ली और उसकी तलाश में निकल पड़े। पुलिस ने तलाश के दौरान गांव के पास से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

मासूमों से दरिंदगी से पुलिस भी सन्न

दो बच्चियों से दुष्कर्म की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। फौरन कोतवाल के साथ सीओ सिटी अभय पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे और हालत बिगडऩे पर एक बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। थोड़ी देर बाद एएसपी पूर्वी सुरेंद्र द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों बच्चियों के स्वजनों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। आरोपित शैलेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बारे में सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि दो बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

chat bot
आपका साथी