Birth Day: प्रतापगढ़ में एक ही पार्टी और एक ही निर्वाचन क्षेत्र से नौ बार विधायक चुने गए प्रमोद तिवारी

रामपुर से प्रमोद तिवारी नौ बार कांग्रेस के विधायक बने उनकी माता संग्रामगढ़ की आजीवन निर्विरोध ग्राम प्रधान रहीं। राज्य सभा में निर्विरोध चुने गए सदस्य प्रमोद तिवारी का सर्वाेच्च सदन में निर्विरोध चुने जाने का रिकार्ड हैं। वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं।

By Edited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 09:42 PM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 09:43 PM (IST)
Birth Day: प्रतापगढ़ में एक ही पार्टी और एक ही निर्वाचन क्षेत्र से नौ बार विधायक चुने गए प्रमोद तिवारी
16 जुलाई को उनके जन्म दिवस पर कांग्रेस नेता और समर्थक उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

प्रतापगढ़, जागरण संवाददाता।  एक ही पार्टी, एक ही निर्वाचन क्षेत्र, एक ही चुनाव चिह्न से नौ बार प्रतापगढ़ जिले के रामपुर खास से विधायक चुने गए प्रमोद तिवारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता के रूप में अपनी अलग पहचान रखा करते हैं। उनका यह रिकार्ड ग्रीनिज वर्ल्ड बुक में भी है। प्रमोद तिवारी राजनीतिक, प्रशासनिक, एवं विधि के क्षेत्र में भी एक कुशल तथा मर्मज्ञ प्रभाव रखते आ रहे हैं। 16 जुलाई को उनके जन्म दिवस पर कांग्रेस नेता और समर्थक उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

जन्म 1951 को कुलीन ब्राम्हण परिवार में

16 जुलाई 1951 को प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ गाव में प्रमोद का जन्म कुलीन ब्राम्हण परिवार में जिले के जाने माने अधिवक्ता पंडित सरयू प्रसाद तिवारी के घर में हुआ। उनकी मा इंद्राणी तिवारी भी धर्मपरायण थीं और आजीवन वह संग्रामगढ़ ग्राम पंचायत की निर्विरोध प्रधान होने का गौरव रखती रहीं। प्रमोद तिवारी की धर्मपत्नी डॉ. अलका तिवारी प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में रिसर्च प्रोफेसर रहीं। डॉ. अलका तिवारी के निधन के उपरांत प्रमोद तिवारी तथा उनकी बेटियों ने मां की इच्छा को देखते हुए डॉ. अलका के अवशेष वेतन तथा समस्त फंड को गरीब तबके के मरीजों के उपचार के लिए एक ट्रस्ट बनाकर समर्पित कर दिया। उनकी दो सुपुत्रिया हैं। बड़ी बेटी आराधना मिश्रा मोना मौजूदा समय में रामपुर खास विधान सभा क्षेत्र से विधायक एवं कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता हैं। दूसरी बेटी डा. विजय श्री सोना प्रयागराज ट्रिपल आईटी में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष हैं।

पांच बार उत्तर प्रदेश विधान मंडल दल कांग्रेस के नेता रहे

प्रमोद तिवारी अपनी राजनैतिक दक्षता के कारण पांच बार उत्तर प्रदेश विधान मंडल दल कांग्रेस के नेता रहे हैं। वहीं प्रमोद तिवारी उत्तर प्रदेश की काग्रेस सरकार में ऊर्जा, परिवहन, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन जैसे विभागों के मंत्री रहे हैं। प्रमोद तिवारी की प्रशासनिक कुशलता को देखते हुए राष्ट्रपति शासनकाल में इन्हें राज्य योजना आयोग का उपाध्यक्ष भी बनाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने प्रमोद तिवारी को विधानसभा में आदर्श विधायक का दर्जा दिया था। 

निर्विरोध चुने जाने का रिकार्ड

राज्य सभा में निर्विरोध चुने गए सदस्य प्रमोद तिवारी देश के सर्वाेच्च सदन राज्यसभा में निर्विरोध चुने जाने का रिकार्ड रखते हैं। वह पेशे से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं। कई रिकार्डो के कारण प्रमोद तिवारी का नाम गिनीज बुक आफ द व‌र्ल्ड में भी दर्ज है। रामपुर खास के विधायक के रूप में प्रमोद तिवारी ने बाबा घुइसरनाथ धाम का अनुपम सुंदरीकरण कराकर इसे प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र में स्वर्णिमम स्थान दिलाने की सार्थक पहल की। वहीं अठेहा क्षेत्र के कुंभी आइमा में शबाना बाबा की मजार को भी सुंदरीकृत कराकर कौमी एकता की भी मिशाल पेश की है।

chat bot
आपका साथी