हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रख शंकर-पार्वती की स्तुति की

हरतालिका तीज का व्रत रखकर सौभाग्यवती महिलाओं ने शिव-पार्वती का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान शिव मंदिरों में आस्था का माहौल दिखा। वहीं गंगा के विभिन्न घाटों पर स्नान के लिए महिलाओं की काफी भीड़ रही।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 06:30 AM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 06:30 AM (IST)
हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रख शंकर-पार्वती की स्तुति की
हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रख शंकर-पार्वती की स्तुति की

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सुहागिन महिलाओं ने त्याग, समर्पण व तपस्या का प्रतीक हरतालिका तीज का व्रत रखा। बुधवार को सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखा। पूजन से पहले व्रती महिलाएं पति व बच्चों के साथ गंगा व यमुना नदी में स्नान करने गई। इसके चलते बलुआघाट, गऊघाट, दारागंज, रामघाट में स्नानार्थियों की भारी भीड़ रही। स्नान के बाद घर आकर सोलह श्रृंगार करके पूजन व मिट्टी से बनी शंकर-पार्वती की मूर्ति चौकी में रखकर पूरब की ओर मुख करके उन्हें लाल चूड़ी, सिंदूर, नींबू खीरा, पान-सुपाड़ी, फल, फूल का सेहरा अर्पित करके कथा कही। पूजन समाप्त होने के बाद बड़े बुजुर्गो व पति का आशीर्वाद लिया। व्रती महिलाएं गुरुवार की भोर में मीठी चीज ग्रहण करके व्रत का पारण करेंगी।

उधर हरतालिका तीज पर मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज की ओर से बुधवार की शाम केपी ग‌र्ल्स कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें व्रती महिलाओं ने भक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। पम्फा न्यौपाने, गंगा ज्ञवाली, गीता खनाल, सविता शर्मा, सीता पंथ, कल्पना शर्मा, मीनू सिंह ठकुरी ने 'अन्याय अत्याचार को गर्नु पर्छ सामना, हाम्रो देश नेपाल लाई टुक्राइसके नेताले विदेशवाट लिए को संघियताले व दुई दिने जिंदगी वांच्नै गारो भो' जैसे गीतों पर मोहक नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि खिमानंद न्यौपाने ने महिला उत्पीड़न को खत्म करने के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया। अध्यक्षता पम्फा न्यौपाने ने की। इस मौके पर राम प्रसाद वस्याल, कल्पना शर्मा, पम्फा यौन्पाने, लक्ष्मी प्रसाद ज्ञवाली, विष्णु प्रसाद पोखरेल, राजू अधिकारी, सविता शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी