मिशन 2022 की लड़ाई के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भी प्रयागराज में कस ली है कमर

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से लोगों को जोड़ने के लिए जगह-जगह सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है। पदाधिकारी खुद वहां पहुंच रहे हैं और लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करा रहे हैं। पार्टी के मंडल प्रभारी और प्रदेश महामंत्री लल्लन राय आदि ने खुद इसकी कमान संभाल रखी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 03:03 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 03:03 PM (IST)
मिशन 2022 की लड़ाई के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भी प्रयागराज में कस ली है कमर
2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भी तैयारी की है।

प्रयागराज, जेएनएन। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भी कमर कस ली है। सभी विधानसभा क्षेत्रों का पार्टी के पदाधिकारियों ने दौरा कर दिया है। बैठकें की जा रही हैं। ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई जा रही है। पार्टी की नीतियों को बड़ी बारीकी से लोगों को समझाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों का रुझान पार्टी की तरफ हो सके। यह भी बताया जा रहा है कि सरकार बनने पर क्या-क्या राहत दी जाएगी।

तेजी से चलाया जा रहा सदस्यता अभियान

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से लोगों को जोड़ने के लिए जगह-जगह सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पदाधिकारी खुद वहां पहुंच रहे हैं और लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करा रहे हैं। पार्टी के मंडल प्रभारी और प्रदेश महामंत्री लल्लन राय, प्रदेश सचिव शमशाद अहमद, जिलाध्यक्ष शिवबरन सिंह यादव, वरिष्ठ नेता डॉक्टर नूर आलम ने खुद इसकी कमान संभाल रखी है। प्रतिदिन सदस्यता अभियान की रिपोर्ट पार्टी के मुख्य कार्यालय पर भेजी जा रही है।

पंचायत चुनाव में उतर सकते हैं उम्मीदवार

वर्ष 2022 में हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 2021 में होने वाले पंचायत चुनाव में भी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार सकती है। हालांकि, अभी इस बारे में पार्टी के पदाधिकारी कुछ स्पष्ट तौर पर नहीं बोल रहे हैं, लेकिन जिस प्रकार से ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा चल रहा है, उससे यह साफ है कि पार्टी पंचायत चुनाव में अपने उम्मीदवारों को उतारेगी।

कार्यकर्ता ही पार्टी की बनाएंगे सरकार : शिवबरन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवबरन सिंह यादव का कहना है कि पार्टी को और मजबूत बनाया जा रहा है। लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जा रही है। कार्यकर्ता जिस लगन से लगे हैं, उससे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत होगी और सरकार भी बनेगी।

chat bot
आपका साथी