जिला पंचायत चुनाव के बाद प्रयागराज में गरमाई राजनीति, भाजपा पर जोड़तोड़ और गुमराह करने का आरोप

जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने कहा कि भाजपा ने पार्टी की सदस्यता लेने वालों की जो सूची जारी की है उसमें वार्ड संख्या 41 से विजयी शकुंतला यादव वार्ड नंबर 44 से विजयी विष्णु कुमार यादव एवं 45 से जीते रावेंद्र सिंह शामिल हैं। ये तीनों सपा सपा में रहेंगे।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 04:58 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 04:58 PM (IST)
जिला पंचायत चुनाव के बाद प्रयागराज में गरमाई राजनीति, भाजपा पर जोड़तोड़ और गुमराह करने का आरोप
भाजपा जबरन जोड़तोड़ और लोगों को गुमराह करने की राजनीति कर रही है।

प्रयागराज, जेएनएन। हाल में ही में जिला पंचायत चुनाव में जीतने वाले कई सदस्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इसमें कुछ के नाम को लेकर सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने साफ तौर पर कहा कि पार्टी का कोई समर्थित विजयी प्रत्याशी भाजपा में शामिल नहीं हुआ है। भाजपा जबरन जोड़तोड़ और लोगों को गुमराह करने की राजनीति कर रही है।

जिपंअ के साथ ही ब्लाक प्रमुख की अधिक सीट पर जीत का दम
जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने कहा कि भाजपा ने पार्टी की सदस्यता लेने वालों की जो सूची जारी की है, उसमें वार्ड संख्या 41 से विजयी शकुंतला यादव, वार्ड नंबर 44 से विजयी विष्णु कुमार यादव एवं 45 से जीते रावेंद्र सिंह शामिल हैं। ये तीनों प्रत्याशी सोमवार को सपा के पार्टी कार्यालय पर आकर इसे गलत बताते हुए कहा कि वे सपा में थे और हमेशा रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा चाहे जितने हथकंडे अपना ले, जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के साथ ही ब्लाक प्रमुख की भी अधिक से अधिक सीटों पर सपा का ही कब्जा होगा। इस दौरान एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव, सैयद इफ्तेखार हुसैन, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता केके श्रीवास्तव, दान बहादुर यादव, नरेंद्र ङ्क्षसह, राम मिलन यादव, दूधनाथ पटेल, मेराज अहमद, आदि रहे।

chat bot
आपका साथी