प्रयागराज में जारी है राजनीतिक उठा पटक, ​​​​​बहुजन समाज पार्टी के एक दर्जन नेता कांग्रेस में हुए शामिल

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी की मौजूदगी में उनके सिविल लाइंस स्थित निवास पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनील पटेल व उनके समर्थकों ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। सभी नेताओं का प्रमोद तिवारी ने स्वागत किया।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:00 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:00 AM (IST)
प्रयागराज में जारी है राजनीतिक उठा पटक, ​​​​​बहुजन समाज पार्टी के एक दर्जन नेता कांग्रेस में हुए शामिल
बसपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत दर्जन भर नेताओं ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले राजनीतिक उठापटक जारी है। इधर, विधानसभा चुनाव के मद्देजनर भी तमाम नेता पाला बदल रहे हैं। ताजा बात यह है कि बसपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत दर्जन भर नेताओं ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है। अब वह कांग्रेस के पाले में चले गए हैं।

अब केवल कांग्रेस से उम्मीद, बोले प्रमोद तिवारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी की मौजूदगी में उनके सिविल लाइंस स्थित निवास पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनील पटेल व उनके समर्थकों ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। सभी नेताओं का प्रमोद तिवारी ने स्वागत किया। कहा कि राज्य की योगी सरकार से हताश व निराश हो चुकी जनता को अब केवल कांग्रेस से उम्मीद है। आने वाले दिनों में कांग्रेस सत्तासीन होगी। भाजपा की सरकार ने अब तक जनता से किए एक भी वायदे को पूरा नहीं किया है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। आम आदमी महंगाई से परेशान है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी कई अन्य दलों के लोग भी कांग्रेस में आने के लिए संपर्क में हैं। जल्द ही उनकी भी घोषणा की जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, सुरेश यादव, महानगर अध्यक्ष नफीस अनवर, प्रदेश सचिव राघवेंद्र सिंह, संजय तिवारी, मुकुन्द तिवारी, वसीम अंसारी के अलावा सुधाकर तिवारी, हसीब अहमद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी