महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर भी राजनीतिक बयानबाजी शुरू, जानें पूरा मामला

भाजपा के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तब अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को सम्मान दिलाया गया। उसके बाद ही यह प्रतिमा सर्किट हाउस में लगी। सर्किट हाउस को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस के नाम से भी जाना जाने लगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:42 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:42 AM (IST)
महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर भी राजनीतिक बयानबाजी शुरू, जानें पूरा मामला
प्रयागराज के सर्किट हाउस में लगी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर राजनीतिक बयानबाजी हो रही है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज के सर्किट हाउस में लगी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर भी राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि सपा और बसपा के शासनकाल में इस प्रतिमा का अपमान हो रहा था। भाजपा ने आगे आकर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को उसका सम्मान दिलाया। अतीत में जाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा पार्षद किरन जायसवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की ओर से लगातार छह साल आंदोलन हुआ। इसके बाद भी सपा और बसपा की सरकार ने वीर सपूत आजाद की प्रतिमा को राजनैतिक द्वेष के कारण सम्मान नहीं दिया। इस तरह की नकारात्मक राजनीति कभी भी देश और समाज के हित में नहीं होती। इस बात को विपक्षी दल समझने को तैयार नहीं है।

भाजपा के शासन काल में मिला सम्मान : महानगर अध्‍यक्ष

भाजपा के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तब अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को सम्मान दिलाया गया। उसके बाद ही यह प्रतिमा सर्किट हाउस में लगी। इतना ही नहीं सर्किट हाउस को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस के नाम से भी जाना जाने लगा। कोई भी दल देश के क्रांतिकारियों के सम्मान से बढ़कर नहीं हो सकता। हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि अपने राष्ट्रनायकों का सम्मान करें। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो अपने देश के साथ अन्याय करेंगे।

बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया गौरव

भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया। आज सभी उम्मीद के साथ भारत वर्ष की ओर देख रहे हैं। इसकी वजह यह कि अब प्रतिभा के साथ न्याय हो रहा है। परिवारवाद या अन्य किसी तरह के वाद से ऊपर उठकर कार्य हो रहा है।

chat bot
आपका साथी