पुलिस का बहाना, तीन राज्यों में साम्राज्य कायम करने वाला अरबपति ठग भागा नेपाल Prayagraj News

यमुनापार में अरबपति ठग ने अपने लोगों से मिलकर योजना बनाई। पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद भी वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया। पुलिस का कहना है कि वह नेपाल भाग गया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 07:53 AM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 07:53 AM (IST)
पुलिस का बहाना, तीन राज्यों में साम्राज्य कायम करने वाला अरबपति ठग भागा नेपाल Prayagraj News
पुलिस का बहाना, तीन राज्यों में साम्राज्य कायम करने वाला अरबपति ठग भागा नेपाल Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। तीन राज्यों के हजारों लोगों से अरबों रुपये की ठगी कर लंबे वक्त से फरार राजेश मौर्या ने पिछले दिनों यमुनापार में अपने खास लोगों के साथ गुपचुप बैठक की लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। प्रयागराज से लखनऊ और फतेहपुर तक छापेमारी के बाद अपनी नाकामी छिपाने के लिए अब पुलिस फिर कहने लगी है कि वह नेपाल भाग गया है।

राजेश मौर्य ने फर्जी स्कीमों के जरिए हजारों लोगों से तीन अरब की ठगी की

फतेहपुर में सुल्तानपुर घोष इलाके के राजेश मौर्या ने वर्ष 2014 से 2016 तक फर्जी स्कीमों के जरिए नौ महीने में तीन गुना रकम वापसी का झांसा देकर हजारों लोगों से ठगी की। उसने प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, मीरजापुर, भदोही, जौनपुर, एमपी में रीवा, सीधी, सतना से लेकर बिहार के सीमावर्ती जिलों में एजेंट के जरिए लोगों को जाल में फंसाकर पैसे ऐंठ लिए। अनुमान है कि उसने तीन अरब से ज्यादा की ठगी की। लोगों ने मुकदमे दर्ज कराए तो राजेश 2016 में पत्नी पूजा समेत फरार हो गया।

यमुनापार में हुलिया बदलकर नई स्कीम पर भी ठग ने की चर्चा

दो महीने पहले पता चला कि वह हुलिया बदलकर यमुनापार में अपने लोगों से मिल रहा है। उसने जसरा, नारीबारी, कौंधियारा में गोपनीय स्थानों पर खास लोगों के साथ बैठक कर नई स्कीम शुरू करने पर चर्चा की। भनक लगने पर अधिवक्ता श्रीकांत केसरवानी समेत कुछ अन्य पीडि़तों ने पुलिस को बताया तो उसके एक करीबी को पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर यमुनापार से लेकर कानपुर और लखनऊ तक छापेमारी के बाद पुलिस शांत बैठ गई। अब पुलिस कह रही है कि पुलिस ने तलाश शुरू की तो वह नेपाल भाग गया है। यूं पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी से पल्ला झाड़ लिया है।

बोले एसपी सिटी

एसपी सिटी ब्रजेश श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस ठग की लोकेशन पता चलते ही घेराबंदी करेगी।

chat bot
आपका साथी