महिला की घर में घुसकर पिटाई करने वाले होमगार्ड की तलाश, दबिश में पुलिस के हाथ नहीं आया

होमगार्ड से परेशान महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग को प्रार्थना पत्र भेजकर शिकायत की थी। साथ ही पुलिस को भी तहरीर दी थी। जहां वह किराए पर कमरा लेकर रहती है वहीं पड़ोस के एक मकान में होमगार्ड सगीर अहमद का आना-जाना है। उसने महिला की पिटाई की थी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 01:46 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 01:46 PM (IST)
महिला की घर में घुसकर पिटाई करने वाले होमगार्ड की तलाश, दबिश में पुलिस के हाथ नहीं आया
महिला की पिटाई करने वाले होमगार्ड की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज शहर के करेली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को घर में घुसकर पिटाई करने के साथ ही बाल पकड़कर घर के बाहर घसीटने के मामले में आरोपित होमगार्ड सगीर अहमद की तलाश में पुलिस जुटी है। करेली समेत कई जगह दबिश भी दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। उसके बारे में कुछ लोगाें से पूछताछ भी की गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपित को पकड़ लिया जाएगा।

महिला को कई बार कर चुका था परेशान

महिला का आरोप है कि होमगार्ड कई बार परेशान कर चुका था। वह पड़ाेस के मकान में अक्सर आता-जाता था। इस दौरान मोहल्ले की महिलाओं के साथ ही उसे भी परेशान करता था। आरोप है कि होमगार्ड कहता था कि पुलिस उसका कुछ नहीं करेगी। उसकी पहचान बहुत है। महिला का आरोप है कि कई बार उसने अश्लील इशारे भी किए, जिस पर उसे समझाने की भी कोशिश की थी लेकिन वह नहीं मानता था।

राष्ट्रीय महिला आयोग से की थी शिकायत

होमगार्ड से परेशान महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग को प्रार्थना पत्र भेजकर शिकायत की थी। साथ ही पुलिस को भी तहरीर दी थी। बताया था कि जहां वह किराए पर कमरा लेकर रहती है, वहीं पड़ोस के एक मकान में होमगार्ड सगीर अहमद का आना-जाना है। आरोप लगाया कि सगीर ने कई बार उसे अश्लील इशारे किए। विरोध करने पर  धमकी दी। यही नहीं वह एक दिन घर में घुस आया और छेड़खानी करते हुए पिटाई शुरू कर दी। बाल पकड़कर उसे घर से बाहर घसीट ले आया। बीच सड़क उसकी पिटाई की। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उनको भी जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी तो डायल 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन होमगार्ड सगीर अहमद को नहीं पकड़ा। उसे वहां से चुपके से भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सगीर अहमद के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

chat bot
आपका साथी