प्रयागराज में रेस्टोरेंट के नाम पर चल रहा था हुक्काबार, पुलिस ने छापेमारी कर 11 लोगों को हिरासत में लिया

हुक्काबार को लेकर इलाहाबाद हाइकोर्ट के सख्त आदेश को दरकिनार करते हुए नैनी में खुलेआम इसका संचालन हो रहा था। पास के लोगों की मानें तो सुबह से लेकर शाम तक यहां किशोरों का जमघट लगा रहता है। वहीं पुलिस इससे अनजान बनी हुई थी।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 11:20 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 11:20 AM (IST)
प्रयागराज में रेस्टोरेंट के नाम पर चल रहा था हुक्काबार, पुलिस ने छापेमारी कर 11 लोगों को हिरासत में लिया
प्रयागराज के नैनी में संचालित हुक्‍काबार में पुलिस ने छापेमारी की।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में नैनी जेल पुलिस चौकी के सामने पिछले कई दिनों से हुक्काबार चल रहा था। रेस्‍टोरेंट की आड़ में हुक्‍काबार यहां संचालित किया जा रहा था। इसके खिलाफ पुलिस ने उस समय कार्रवाई की जब इस वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने शनिवार की देर रात अलादीन रेस्टोरेंट में चल रहे अवैध हुक्काबार में छापेमारी की। इस दौरान कार्यवाही करते हुए 11 लोगो को पकड़ा गया।

हुक्काबार को लेकर इलाहाबाद हाइकोर्ट के सख्त आदेश को दरकिनार करते हुए नैनी में खुलेआम इसका संचालन हो रहा था। पास के लोगों की मानें तो सुबह से लेकर शाम तक यहां किशोरों का जमघट लगा रहता है। वहीं पुलिस इससे अनजान बनी हुई थी। अभी दस दिन पहले ही हुक्काबार को लेकर कई जगह छापेमारी की गई थी। रेस्टोरेंट संचालकों को हुक्काबार का संचालन न करने की हिदायत दी थी। 

अलादीन रेस्टोरेंट इसमें इकट्ठा होने वाले वाली भीड़ स्कूल में पढने वाले किशोरों की है। हालांकि नैनी पुलिस इससे बेखबर है, और वहां इसका संचालन लगातार हो था। क्षेत्र में स्थित कई स्कूल के बच्चे वहां दिनभर बैठे रहते थे। उनका आना-जाना बराबर लगा रहता था इसके बावजूद पुलिस कभी उस ओर झांकने नहीं गई थी। इस कार्रवाई से पुलिस पर कई सवालिया निशान खड़े हो गए हैं, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी