प्रयागराज के इस गांव में नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ
रैली में गीता सचदेवा श्वेता श्रीवास्तव रोजी बिंद रानी शुक्ला ऊषा त्रिपाठी और मोना त्रिपाठी ने सहभागिता की। इस दौरान श्वेता श्रीवास्तव ने ग्रामीणें को नशे से दूर रहने की हिदायत दी। बताया कि कोरोना काल में नशे की आदत बहुत ज्यादा घातक साबित हो सकती है।
प्रयागराज,जेएनएन। इनरव्हील क्लब इलाहाबाद नार्थ की सदस्यों ने क्लब की ओर से गोद लिए गए गांव जैतवारडीह में नशा उन्मूलन के लिए जागरूकता रैली निकाली। इसमें क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
रैली में गीता सचदेवा, श्वेता श्रीवास्तव, रोजी बिंद, रानी शुक्ला, ऊषा त्रिपाठी और मोना त्रिपाठी ने सहभागिता की। इस दौरान श्वेता श्रीवास्तव ने ग्रामीणें को नशे से दूर रहने की हिदायत दी। बताया कि कोरोना काल में नशे की आदत बहुत ज्यादा घातक साबित हो सकती है।
यह भी कहा कि नशे के चलते पूरा परिवार बिखर सकता है। इस आदत से सभी को दूर ही रहना चाहिए। क्लब की सदस्यों ने गांव के लोगों को नशे से दूर रहने का शपथ भी दिलाई। इससे पूर्व इनरव्हील क्लब इलाहाबाद नार्थ की ओर से जैतवारडीह में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इसमें करीब 200 लोगों के स्वास्थ्य का भी परीक्षण किया गया। शिविर में दांत, आंख, हड्डी, सामान्य रोग के मरीजों व महिलाओं ने बड़ी संख्या में आकर जांच करायी। निश्शुल्लक दवाईयों के साथ सभी मरीजों को जूस वह बिस्किट के पैकेट भी दिए गए। इस आयोजन में प्रधान महावीर यादव ने सहयोग दिया।