फूलपुर की सांसद केशरी देवी ने सदन में मांगा प्रयागराज के लिए एम्स, मानसून सत्र में उठा मामला

फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल ने स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया को संबोधित पत्र के माध्यम से सदन में कहा कि प्रयागराज उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला है। यहां 3178 गांव हैं। लगभग 70 लाख लोग जिले में निवास करते हैं परंतु उच्च चिकित्सा की सुविधा नगण्य है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 04:51 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 04:51 PM (IST)
फूलपुर की सांसद केशरी देवी ने सदन में मांगा प्रयागराज के लिए एम्स, मानसून सत्र में उठा मामला
सदन में केसरी देवी ने कहा कि प्रयागराज में एम्स बनने पर मध्य प्रदेश के लोगों को भी लाभ मिलेगा।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। जनपद में एम्स की स्थापना के लिए चलाई जा रही मुहिम को बल मिला है। इस मामले को फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल ने मानसून सत्र में संसद में उठाया। कहा, प्रयागराज में दूरदराज से लोग अच्छे इलाज की उम्मीद लगाकर आते हैं लेकिन उनकी उम्मीद को झटका लगता है। उन्हें निजी अस्पतालों की शरण में जाना पड़ता है।

सांसद केशरी देवी ने दिया यह तर्क

फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल ने स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया को संबोधित पत्र के माध्यम से सदन में कहा कि प्रयागराज उत्तर प्रदेश का सब से अधिक जनसंख्या वाला जिला है। यहां 3178 गांव हैं। लगभग 70 लाख लोग जिले में निवास करते हैं परंतु उच्च चिकित्सा की सुविधा नगण्य है। प्रयागराज ही नहीं आसपास के जिलों के लोगों को भी दिल्ली या लखनऊ जाना पड़ता है। यह गंभीर समस्या है, इसके समाधान के लिए एम्स जैसे अस्पताल का निर्माण जल्द से जल्द करने की जरूरत है।

बोलीं, उच्‍च चिकित्‍सा सुविधा के अस्‍पताल से मिलेगी लोगों को सहूलियत

सांसद केशरी देवी ने संसद में कहा कि प्रयागराज की सीमा मध्य प्रदेश से लगी है। यदि यहां उच्च चिकित्सा सुविधा वाला अस्पताल बनता है तो मध्य प्रदेश के लोगों को भी सहूलियत होगी। इस संबंध में भाजपा नेता विजय कुमार द्विवेदी ने भी करीब एक माह से समर्थन जुटाने के लिए अभियान छेड़ रखा है। कौशांबी सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर को भी ज्ञापन दे चुके हैं।

डिप्‍टी सीएम केशव व सांसद रीता बहुगुणा जोशी को सौंपा गया था ज्ञापन

सांसद रीता बहुगुणा जोशी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री तक बात पहुंचाने का आग्रह की जा चुकी है। अभियान के लिए समर्थन जुटाने में छात्रों ने भी हस्ताक्षर अभियान चलाया है। यह क्रम अब भी जारी है। शहर के व्यापारी, प्रबुद्ध वर्ग, महिला समूहों के जरिए भी समर्थन जुटाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी