सिख व जैन समुदाय के लोगों ने बढ़ाया हाथ

अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने के लिए सभी वर्ग के लोग सहयोग दे रहे हैं। रविवार को महा अभियान चलाकर सवा लाख लोगों से संपर्क करने की कोशिश की गई। माघ मेला क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर जनसंपर्क किया गया। कीडगंज में सिख व जैन समुदाय के लोगों ने भी निधि समर्पित की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 09:53 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 09:53 PM (IST)
सिख व जैन समुदाय के लोगों ने बढ़ाया हाथ
सिख व जैन समुदाय के लोगों ने बढ़ाया हाथ

जागण संवाददाता, प्रयागराज : अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने के लिए सभी वर्ग के लोग सहयोग दे रहे हैं। रविवार को महा अभियान चलाकर सवा लाख लोगों से संपर्क करने की कोशिश की गई। माघ मेला क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर जनसंपर्क किया गया। कीडगंज में सिख व जैन समुदाय के लोगों ने भी निधि समर्पित की।

सहयोग राशि जुटाने के लिए शहर उत्तरी में 300 टोलिया निकलीं। शहर दक्षिण में 400 टोलियां सक्रिय रहीं। नैनी में 150 टोलिया सुबह से ही लोगों के घरों पर दस्तक देती रहीं। गंगापार क्षेत्र में 550 टोलियों ने 50 हजार से अधिक लोगों से संपर्क किया। जगह जगह सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ कर लोगों को एकत्र किया। संगठन का कहना है कि इससे मंदिर में आने वाले लोग निधि समर्पित कर सकेंगे। प्रयाग उत्तर में नागेंद्र जायसवाल, अजय गुप्ता के नेतृत्व में अभियान चला। दक्षिण में सुशील राय, सत्येंद्र, दुर्गेश ने नेतृत्व किया। नैनी में गुरु प्रकाश राव, सुजीत सिंह, वेद प्रकाश ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। गंगापार में सत्येंद्र मणि शुक्ल, महेंद्र मौर्य के नेतृत्व में अभियान चला। सिख समुदाय से संपर्क करने में विनोद अग्रवाल, अमित सिंह, आनंद सागर ने सहयोग किया। आज शहर में रहेंगे संत संपर्क प्रमुख

सोमवार को विहिप के केंद्रीय संत संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी प्रयागराज आ रहे हैं। वह मेला क्षेत्र में संतों व अन्य गणमान्य लोगों से भी संपर्क कर निधि समर्पण के लिए प्रेरित करेंगे। प्रभात फेरी निकाल किया जागरूक

कालिंदी नगर की बरसाना, बजरंग, वीर सावरकार शाखा की ओर से प्रभात फेरी निकाल निधि समर्पित करने को प्रेरित किया। इसमें मनोज, शीतल, विवेक, अशोक चौहान आदि ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी