Light & Sound System: जल्द ही Azad Park में लाइट एंड साउंड सिस्टम का लुत्फ उठाएंगे शहरी

लाइट एंड साउंड सिस्टम के लिए रंग-बिरंगी लाइटें कई तरह के एलईडी लैंप लगाए जाएंगे। बाहरी लाइटिंग के लिए कम वोल्टेज के हैलोजन भी लगाए जाएंगे। इसके संचालन के लिए कंट्रोल रूम भी बनेगा। लाइट एंड साउंड सिस्टम म्यूजिक की धुन पर चलेगा।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 07:23 AM (IST)
Light & Sound System: जल्द ही Azad Park में लाइट एंड साउंड सिस्टम का लुत्फ उठाएंगे शहरी
स्मार्ट सिटी की ओर से निकाला गया ई-टेंडर-742.75 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। शहरियों के मनोरंजन के लिए स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चलने वाली कवायद अब मूर्त रूप लेती दिखाई दे रही है। शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क (कंपनी बाग) में लाइट एंड साउंड शो सिस्टम स्थापित करने के लिए ई-टेंडर निकाल दिया गया है। ई-टेंडर अगले महीने की पांच तारीख को खोला जाएगा। इसमें चयनित एजेंसी को छह महीने में सिस्टम को स्थापित करना होगा। यानी शहर वासियों को छह महीने में लाइट एंड साउंड सिस्टम का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। शाम के वक्त यह बेहद आकर्षक नजर आएगा।

16 सितंबर को ई-टेंडर निकाला गया है

कंपनी बाग में बनी झील में लाइट एंड साउंड सिस्टम लगाने के लिए 16 सितंबर को ई-टेंडर निकाला गया है। ई-टेंडर डालने की आखिरी तिथि पांच अक्टूबर दोपहर 3.30 बजे तय है। शाम को पांच बजे के बाद ई-टेंडर खोला जाएगा। इस काम के लिए 742.75 लाख रुपये खर्च अनुमानित है। चयनित एजेंसी को झील की सफाई, उसके चारों तरफ लैंड स्केपिंग और सुंदरीकरण कराना होगा। लाइट एंड साउंड सिस्टम के लिए रंग-बिरंगी लाइटें, कई तरह के एलईडी लैंप लगाए जाएंगे। बाहरी लाइटिंग के लिए कम वोल्टेज के हैलोजन भी लगाए जाएंगे। इसके संचालन के लिए कंट्रोल रूम भी बनेगा। लाइट एंड साउंड सिस्टम म्यूजिक की धुन पर चलेगा।

प्रतिदिन चलेंगे दो शो

लाइट एंड साउंड सिस्टम के प्रतिदिन दो शो चलेंगे। हालांकि, शो का समय अभी तय नहीं है। एक शो हिंदी और एक अंग्रेजी माध्यम से चलेगा। विशेष अवसरों अथवा सरकारी कार्यक्रमों के मौके पर अतिरिक्त शो भी चलाए जाएंगे। इसके लिए एजेंसी को अतिरिक्त देय नहीं होगा। चयनित एजेंसी को पांच साल के लिए संचालन और मेंटिनेंस की जिम्मेदारी दी जाएगी। बता दें कि लगभग तीन दशक पहले नेहरू पार्क में म्यूजिकल लाइट एंड साउंड सिस्टम प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने लगाया था। लेकिन, सेना की जमीन होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से उसे बंद करा दिया गया था।

chat bot
आपका साथी