UP Govt Flat Scheme: क्या आपको भी चाहिए प्रयागराज में मकान, PDA ​​​​​दीपावली तक 600 फ्लैट का करेगा आवंटन

UP Govt Flat Scheme दशहरा और दीपावली के पहले प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) शहरियों को फ्लैटों का तोहफा देने की तैयारी में है। इसके लिए प्राधिकरण ने अपनी विभिन्न आवासीय योजनाओं में करीब छह सौ खाली फ्लैट खोजे हैं। फिलहाल योजनाओं में खाली फ्लैटों की खोजबीन में टीमें लगी हैं

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 04:55 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:34 AM (IST)
UP Govt Flat Scheme: क्या आपको भी चाहिए प्रयागराज में मकान, PDA ​​​​​दीपावली तक 600 फ्लैट का करेगा आवंटन
कई आवासीय योजना में खाली हैं फ्लैट, उस समय लोगों ने नहीं कराया था आवंटन

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। अगर आपको प्रयागराज में फ्लैट खरीदने की चाहत है तो यह खबर आपके लिए ही है। इस खबर को पढ़कर आपकी चाहत जल्द पूरी हो सकती है। दरअसल दशहरा और दीपावली के पहले प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) शहरियों को फ्लैटों का तोहफा देने की तैयारी में है। इसके लिए प्राधिकरण ने अपनी विभिन्न आवासीय योजनाओं में करीब छह सौ खाली फ्लैट खोजे हैं। फिलहाल, योजनाओं में खाली फ्लैटों की खोजबीन में टीमें लगी हैं। ऐसे में 100-200 अथवा इससे ज्यादा खाली फ्लैटों के और मिलने की संभावना है। पेश है यह रिपोर्ट जिसमें जानिए किस श्रेणी के कितने फ्लैट बिकाऊ हैं और कितनी है उनकी कीमत। 

दशहरा के पहले मांगा जाएगा आवेदन

फ्लैटों के आवंटन के लिए प्राधिकरण द्वारा दशहरा के पहले शहरियों से आवेदन भी मांगा जाएगा। लेकिन, आवंटन की प्रक्रिया दीपावली तक पूरी होने की संभावना है। योजनाओं में जो 575 फ्लैट खोजे गए हैं, वह कालिंदीपुरम कालोनी, नैनी और झूंसी क्षेत्रों में हैं। यह कवायद मिशन संगम के तहत चल रही है।

आवासीय योजना- श्रेणी- फ्लैट की संख्या कीमत (लाख में)

मानस विहार (नैनी)- सहज - 02 16.85

सरल - 02 10.78

कालिंदीपुरम कालोनी बसेरा- 01 19.15

यमुना विहार (नैनी)- बसरेा 160 48.00

सुगम विहार - 02 10.75

सृजन विहार- 01- 15

जान्हवी अपार्टमेंट (फेज वन नैनी)- 30 - 19.25

आजाद अपार्टमेंट (नैनी) - 02- 18.30

बुद्ध विहार (नैनी) - 01- 10.85

डिवाइन अपार्टमेंट (झूंसी)- 02- 1.15

जागृति विहार- एमआइजी कैटेगरी प्रथम व द्वितीय-36- 42, 37

मंगल विहार कालिंदीपुरम- सरल - 04- 13.81

सहज - 04- 16.95

मौसम विहार- हेमंत- 33- 66.17

- बसंत - 32 62.33

- शिशिर- 50- 80.31

- विशेष- 11 - 1.6 करोड़

वसुधा विहार - गगन, नमन- 10 -32.50, 41.50

नोट: डिवाइन अपार्टमेंट और मौसम विहार में विशेष श्रेणी के फ्लैटों की कीमत करोड़, बाकी लाख में।

मुख्य अभियंता ने बताया

मुख्‍य अभियंता मनोज कुुमार मिश्रा ने कहा कि फ्लैटों के आवंटन के लिए दशहरा के पहले आवेदन मांगे जाएंगे। दीपावली तक आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

chat bot
आपका साथी