UP Board Exams: अंग्रेजी में अच्छे अंक के लिए वाक्यों की संरचना और स्पेलिंग पर दें ध्यान

परीक्षा में अच्छे अंक के लिए जरूरी है कि वाक्यों की संरचना और स्पेलिंग पर विशेष ध्यान दें। यह कहना है ज्वाला देवी इंटर कालेज सिविल लाइंस के अंग्रेजी शिक्षक नरेंद्र शुक्ल का। वह दैनिक जागरण के फेसबुक लाइव कार्यक्रम है तैयार हम में विद्यार्थियों को टिप्स दे रहे थे।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:00 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:00 AM (IST)
UP Board Exams:  अंग्रेजी में अच्छे अंक के लिए वाक्यों की संरचना और स्पेलिंग पर दें ध्यान
निबंध लेखन, पत्र लेखन और अनुवाद बराबर करते रहें। इसका अभ्यास करना न छोड़ें।

प्रयागराज, जेएनएन। अंग्रेजी विषय बहुत ही रोचक है। इसे यदि ध्यान से पढ़ें और व्याकरण को समझ लें तो किसी भी तरह की मुश्किल नहीं आएगी। विद्यार्थियों को चाहिए कि हाईस्कूल स्तर से ही शब्द कोश को मजबूत बनाएं। अधिक से अधिक शब्दों को जाने। उनके अर्थ, स्पेलिंग को भी याद करें। ऐसा करने पर यह विषय स्वत: सरल लगने लगेगा।

बहुविकल्पी और अति लघुउत्तरीय प्रश्नों के उत्तर सावधानी से दें

परीक्षा में अच्छे अंक के लिए जरूरी है कि वाक्यों की संरचना और स्पेलिंग पर विशेष ध्यान दें।

 यह कहना है ज्वाला देवी इंटर कालेज सिविल लाइंस के अंग्रेजी शिक्षक नरेंद्र शुक्ल का। वह मंगलवार को दैनिक जागरण के फेसबुक लाइव कार्यक्रम है तैयार हम में विद्यार्थियों को टिप्स दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि निबंध लेखन, पत्र लेखन और अनुवाद बराबर करते रहें। इसका अभ्यास करना न छोड़ें। कई बार विद्यार्थी इन प्रश्नों की उपेक्षा कर देते हैं जिससे नंबर कम हो जाते हैं।

पत्र लेखन, निबंध और अनुवाद का  निरंतर करते रहें अभ्यास

पढ़ाई के दौरान जो शब्द कठिन लगें। उन्हें लिख लें। उनके अर्थ को भी जान लें समय समय पर दोहराते रहें। शब्द कोश बढ़ाने में मदद मिलेगी। कठिन शब्दों के अंग्रेजी में पर्याय भी जान लें। प्रश्नपत्र में कविता का सेंटर आइडिया लिखने के लिए जरूर आता है। उसे ठीक से तैयार करें। कविता के लेखक का नाम भी अनिवार्य रूप से लिखें।

अच्छे अंक हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण बातें

- प्रश्नों का उत्तर क्रमवार लिखें।

- उत्तर लिखते समय इस बात का ध्यान रखें कि प्रश्न संख्या गलत न हों।

- नए प्रश्न का उत्तर हमेशा नए पृष्ठ पर लिखें।

- उत्तर हमेशा निर्धारित शब्द सीमा में दें। जो पूछा जाए वही लिखें।

- अनावश्यक लिखने से स्पेलिंग की गलतियां होंगी तो अंक कटेंगे।

- पुराने प्रश्नपत्रों को लिखकर हल करें।

- जो नोट््स पूर्व में बनाए हैं उसे दोहराना शुरू कर दें।

- शीर्षक व मुख्य बिंदुओं को रेखांकित जरूर करें।

- प्रश्न का उत्तर स्वच्छ ढंग से लिखें  और स्पष्ट लिखें।

- यदि एक बार में प्रश्न समझ में न आए तो घबराएं नहीं, उसे दोबारा पढ़ें।

- जिस प्रश्न का उत्तर अच्छे से आता हो उसे पहले लिखें।

- गद्यांश का उत्तर देने से पहले उसे ठीक से पढ़ें।

- प्रश्नों को पढऩे के बाद दोबारा गद्यांश को पढ़ें तो उत्तर लिखने में सहायता मिलेगी।

गुरु मंत्र

- परीक्षा को लेकर तनाव न लें। दिनचर्या को नियमित रखें।

- पूरी नींद लें। खूब पानी पिएं।

- आत्मविश्वास बनाए रखें। कोरोना को लेकर भी परेशान न हों।

- जो निर्देश दिए गए हैं उनका सख्ती से पालन करें। 

- परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचे।

इनका भी रखें ख्याल

- बहुत लंबे समय तक एक ही विषय न पढ़ते रहें।

- समय समय पर प्रत्येक विषय और पाठ को दोहराते रहें।

- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र को जरूर हल करें।

- व्याकरण पर भी पूरा ध्यान दें।

महत्वपूर्ण पाठ

- दि इन्चैंटेड पूल

- अ लेटर टू गाड

- द गंगा

व्याकरण में महत्वपूर्ण टॉपिक

- एक्टिव व पैसिव वाइस, इन्ट्रोगेटिव व इंप्रेटिव नैरेशन पर जरूर ध्यान दें।

chat bot
आपका साथी