पन्ना प्रमुख तैयार करेंगे भाजपा के लिए जीत की जमीन, इनकी मेहनत और निष्‍ठा से ही शिखर पर है पार्टी

अब सभी जगहों पर पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरी झंडी दे दी है। बनारस में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने पन्ना प्रमुखों का महत्व समझाया। सभी जिलाध्यक्षों का मार्गदर्शन भी किया।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 08:44 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 08:44 AM (IST)
पन्ना प्रमुख तैयार करेंगे भाजपा के लिए जीत की जमीन, इनकी मेहनत और निष्‍ठा से ही शिखर पर है पार्टी
सभी बूथों में पन्ना प्रमुख बनाने की कार्य योजना बनाई गई है।

प्रयागराज,जेएनएन। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी मानता है कि उसकी जीत की वजह सब से आखिरी पायदान पर मौजूद कार्यकर्ता है। उसकी मेहनत और निष्ठा ही पार्टी को शिखर पर ले जा रही है। इस बात को समझकर ही सभी बूथों में पन्ना प्रमुख बनाने की कार्य योजना बनाई गई है। अभी तक बूथ स्तर के पदाधिकारियों की तैनाती की जा रही थी। बूथ स्तर के पदाधिकारियों का सम्मेलन भी भाजपा ने किया। अब सभी जगहों पर पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरी झंडी दे दी है। बनारस में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने पन्ना प्रमुखों का महत्व समझाया। सभी जिलाध्यक्षों का मार्गदर्शन भी किया। प्रयागराज के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि अभी जिले में बूथ स्तर के पदाधिकारियों का ही चयन हुआ है, कुछ जगहों पर पूर्व में ही पन्न प्रमुख तय हो चुके हैं। अभी उनके साथ किसी तरह की बैठक नहीं हुई है। जल्द ही सभी पदाधिकारियों की बैठक मंडलवार की जाएगी। संगठन के पदाधिकारी भी इसमें शामिल होंगे।

कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाएंगे

भाजपा के महानगर मंत्री वरुण केशरवानी ने बताया कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाई जाएगी। सभी को स्थानीय मुद्दों को उठाने और उनके समाधान के लिए भी निर्देशित किया जाएगा। इस कार्य में यदि किसी बड़े पदाधिकारी या मंत्री के सहयोग की भी जरूरत पड़ेगी तो प्रयास होगा। आम जन की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी हर संभव प्रयास करेंगी। यह प्रक्रिया शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुरू की जानी है। इसका लाभ ग्राम पंचायतों के चुनाव में भी मिलेगा।

chat bot
आपका साथी